Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»9 साल में 10 शादियां, हर बार नई महिला… छत्तीसगढ़ के ढुलू राम की हत्याकांड से खुली पोल
    छत्तीसगढ़

    9 साल में 10 शादियां, हर बार नई महिला… छत्तीसगढ़ के ढुलू राम की हत्याकांड से खुली पोल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    हत्याकांड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेशा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 45 वर्षीय ढुलू राम ने अपनी 10वीं पत्नी बसंती बाई की हत्या केवल इस संदेह में कर दी कि वह घर से कपड़े, चावल और तेल चोरी कर भाग रही है। घटना 17 अप्रैल की है, जब ढुलू राम पत्नी के साथ भतीजे की शादी में शामिल होकर लौटा था। घर लौटने पर उसे पता चला कि बसंती उससे पहले ही घर छोड़ चुकी है। शक के आधार पर वह उसका पीछा करते हुए रोपाक्यारी नदी किनारे जंगल तक पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर ढुलू राम ने पास पड़े पत्थर से उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस को 20 अप्रैल को गांव के कोटवार से सूचना मिली कि जंगल में एक महिला की सड़ी-गली लाश पड़ी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की पहचान बसंती बाई के रूप में की। पोस्टमॉर्टम में सिर में गहरी चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    जांच के दौरान पुलिस को यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि ढुलू राम ने पिछले 9 सालों में 10 शादियां की थीं। पहली पत्नी की मौत बीमारी से हुई थी, जबकि बाकी पत्नियां उसके शराब पीने और मारपीट से परेशान होकर उसे छोड़ चुकी थीं। पूछताछ में ढुलू राम ने बताया कि किसी भी महिला से संपर्क होने पर वह जल्दी ही शादी कर लेता था, और कुछ महीनों साथ रहकर उन्हें छोड़ देता था।

    बसंती बाई से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और वह उसकी 10वीं पत्नी थी। हत्या के बाद ढुलू राम शव को पत्तों से ढंककर चुपचाप घर लौट आया था, लेकिन अंत में पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.