Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अमित शाह की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, देखें वीडियो…
    छत्तीसगढ़

    अमित शाह की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, देखें वीडियो…

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया। इस बैठक में प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, साथ ही नक्सलवाद के उन्मूलन, बस्तर के समग्र विकास, और राज्य में सुरक्षा तथा न्याय तंत्र को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ में नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य में 27 प्रकार की एसओपी (Standard Operating Procedures) और दिशा-निर्देश तैयार किए गए हैं, और लगभग 37,385 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। इसके साथ ही न्यायालयों, पुलिस थानों और जेलों को ई-साक्ष्य और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली से लैस किया गया है। अब तक 53,981 एफआईआर नए कानूनों के तहत दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से लगभग 50% मामलों में चालान प्रस्तुत हो चुके हैं।

    आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में, प्रदेश में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी उपस्थित रहे।@AmitShah @vijaysharmacg pic.twitter.com/fS6d3Ga31d

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 21, 2025


    बैठक में नक्सल समस्या के समाधान के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में चलाए गए ऑपरेशनों में कई वांछित नक्सली मारे गए, गिरफ्तार हुए या आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बस्तर ओलंपिक, महिला सुरक्षा केंद्र और आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे व पर्यटन ढांचे का विकास जैसे कदमों से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और बस्तर को भारत के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और नए कानूनों को शत प्रतिशत लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकार से समन्वय और तत्परता की अपेक्षा जताई, साथ ही कहा कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सरल, तेज़ और जनोन्मुखी बनाना है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.