Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन शेयरों ने एक साल में किया मालामाल
    • Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, ये प्रोसीजर हो रहा है आम
    •  कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार!
    • अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    • बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»UPSC 2024 Result: पूर्वा अग्रवाल को मिली 65वीं रैंक, तीसरे प्रयास में हासिल की IAS की सफलता
    छत्तीसगढ़

    UPSC 2024 Result: पूर्वा अग्रवाल को मिली 65वीं रैंक, तीसरे प्रयास में हासिल की IAS की सफलता

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    IAS
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर के महोबा बाजार की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे देश में 65वीं रैंक प्राप्त की है। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने IAS बनने का सपना साकार किया।

    पूर्वा ने 2023 में अपने दूसरे प्रयास में 189वीं रैंक हासिल की थी और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर में IPS सेवा मिली थी। हालांकि, उन्होंने एक वर्ष का प्रशिक्षण अवकाश लेकर फिर से परीक्षा की तैयारी की और पिछली गलतियों से सीखते हुए इस बार IAS बनने में सफलता पाई।

    पूर्वा ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने सिंगापुर में इंटर्नशिप की, जहाँ उन्हें एक मल्टीनेशनल कंपनी से 30 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज के साथ नौकरी का ऑफर भी मिला था। लेकिन उन्होंने वह नौकरी ठुकराकर सिविल सेवा की तैयारी को प्राथमिकता दी।

    गौरतलब है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से कुल पाँच प्रतिभागियों ने UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें मुंगेली के अर्पण चोपड़ा को 313वीं रैंक, जगदलपुर की मानसी जैन को 444वीं, अंबिकापुर के केशव गर्ग को 496वीं और वहीं की शची जायसवाल को 654वीं रैंक मिली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.