Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    • बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    • सत्ता, स्वार्थ और दलबदल का दौर…
    • छत्तीसगढ़ी जायका: सेहत और स्वाद से भरपूर ‘दाल फरा’, जानें इसे बनाने की पारंपरिक विधि
    • हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते दिखे थे अब बन चुके हैं बंगाल में मंत्री, जानें कौन हैं खुदीराम टुडू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»CG News: कोंडागांव में एनएच 30 पर सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
    छत्तीसगढ़

    CG News: कोंडागांव में एनएच 30 पर सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    हादसे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोंडागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में 45 वर्षीय कार चालक रोशन कोठरिया की मौत हो गई, जबकि 57 वर्षीय शेषमल सुराणा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कोंडागांव के निवासी हैं, और घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    हादसे के दौरान लौह अयस्क से भरी हाइवा (सीजी 04पीसी 9490) रायपुर की ओर जा रही थी, जबकि बलेनो कार (सीजी 27एन 2733) कांकेर से कोंडागांव की तरफ आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन लंजोडा कोसापारा के पास पहुंचे, हाइवा चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गलत साइड में जाकर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

    हादसे में मृतक व्यक्ति नगर का कपड़ा कारोबारी था, जबकि घायल व्यक्ति एक प्रतिष्ठित सोना-चांदी कारोबारी हैं। इस दुर्घटना के बाद नगर के व्यवसायियों में शोक का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.