रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है, जिसमें रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया की जान चली गई। वह अपने परिवार के साथ पहलगाम गए थे। इस घटना में उनके निधन पर मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा कि आतंकवादियों ने दिनेश मिरानिया से धर्म पूछकर उनकी हत्या की। यह हमला सिर्फ मानवता के खिलाफ नहीं है, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता पर भी आक्रमण है। इस घटना के बाद गृह मंत्री तुरंत जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए, वहां बैठक की और घटनास्थल पर भी पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी विदेश यात्रा को बीच में छोड़कर भारत लौटे और उच्च स्तरीय बैठक की। पूरे देश में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और पीड़ा है।

