Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    • थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    • छत्तीसगढ़ :NEET-UG 2026 काउंसिलिंग: प्रथम चरण के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और जरूरी तारीखें…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पहलगाम आतंकी हमले में शहीद रायपुर के दिनेश मिरानिया को दी गई अंतिम विदाई
    छत्तीसगढ़

    पहलगाम आतंकी हमले में शहीद रायपुर के दिनेश मिरानिया को दी गई अंतिम विदाई

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पहलगाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर (Pahalgam Terror Attack): कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया अग्रवाल को अंतिम विदाई देने के लिए शहरवाले उमड़ पड़े। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।

    दिनेश का पार्थिव शरीर बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनके निवास स्थान लाया गया। पार्थिव शरीर को देखकर परिवार के सदस्य फूट-फूटकर रो पड़े, और यह दृश्य देखकर मोहल्लेवासी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनका बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता बदहवास हो गए, जबकि पत्नी नेहा बेहोश हो गईं। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

    सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी

    अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर बाक्स में रखा गया था और इसके बाहर सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इससे पहले, एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और अन्य जनप्रतिनिधि शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

    एयरपोर्ट पर मृतक की पत्नी बेहोश हो गई थीं और उन्हें उसी हालत में वाहन से घर लाया गया। घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया, और आसपास के लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। समता कॉलोनी स्थित उनके घर पर सांत्वना देने देर रात तक लोग पहुंचते रहे।

    हिंदू बोलते ही मारी गोली

    दिनेश के भाई मनीष ने बताया कि आतंकवादियों ने पहले दिनेश से उनका धर्म पूछा। जैसे ही उन्होंने “हिंदू” कहा, तुरंत आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

    August 8, 2026

    संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

    August 8, 2026

    10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.