Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नवा रायपुर होलसेल कॉरिडोर योजना रद्द, जमीन आवंटन पर लगी रोक
    छत्तीसगढ़

    नवा रायपुर होलसेल कॉरिडोर योजना रद्द, जमीन आवंटन पर लगी रोक

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    नवा रायपुर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: नवा रायपुर में प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर परियोजना को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। 540 रुपये प्रति वर्गफुट की दर पर भूमि देने और 100 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास योजना पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

    पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य देश का सबसे बड़ा थोक व्यापारिक केंद्र विकसित करना था, जिसके लिए 1083 एकड़ भूमि चिन्हित की गई थी। लेकिन अब वर्तमान सरकार ने इस योजना को रद्द कर दिया है और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया को भी निरस्त कर दिया गया है।

    भूमि आवंटन नीति में बदलाव:
    पूर्व की योजना के अनुसार व्यापारियों को 540 रुपये प्रति वर्गफुट की रियायती दर पर भूमि देने और अधोसंरचना लागत का भार सरकार द्वारा उठाने का प्रस्ताव था। लेकिन अब यह प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। वर्तमान सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब नवा रायपुर में भूमि केवल नीलामी प्रक्रिया के जरिए ही आवंटित की जाएगी।

    अधोसंरचना कार्यों में 30 करोड़ की स्वीकृति:
    नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) ने क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं के लिए 100 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें से 30 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च किए जाएंगे, जबकि बाकी राशि अन्य बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होगी।

    नई योजना की तैयारी:
    राज्य सरकार अब नवा रायपुर में एक नई होलसेल कॉरिडोर योजना पर काम शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य ऐसी योजना तैयार करना है जो पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे, साथ ही क्षेत्र में बसाहट, निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

    August 5, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)

    August 5, 2026

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.