Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने NEET UG रिजल्ट पर लगाई रोक, जानिए पूरा मामला
    जॉब-एजुकेशन

    मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने NEET UG रिजल्ट पर लगाई रोक, जानिए पूरा मामला

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    NEET UG
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 4 मई को आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट-यूजी) के रिजल्ट घोषित करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह रोक इंदौर के एक उम्मीदवार की याचिका पर गुरुवार को लगाई गई, जिससे नीट यूजी परीक्षा देने वाले लगभग 21 लाख छात्रों में चिंता का माहौल बन गया है।

    उम्मीदवार ने याचिका में बताया कि परीक्षा के दौरान खराब मौसम के कारण इंदौर में बिजली गुल हो गई, जिससे वह सभी प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाया। इसलिए उसे परीक्षा दोबारा देने का मौका दिया जाना चाहिए। हाईकोर्ट के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने याचिका की अगली सुनवाई तक रिजल्ट जारी न करने का निर्देश दिया है और अगली सुनवाई 30 जून तय की गई है।

    कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए), सरकार और मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को नोटिस जारी करते हुए 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने के कारण याचिकाकर्ता को उचित सुविधा नहीं दी गई।

    याचिकाकर्ता के वकील मृदुल भटनागर ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों में जनरेटर या वैकल्पिक बिजली व्यवस्था नहीं थी, जबकि 4 मई को मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की चेतावनी दी थी। बिजली कटौती की वजह से कई केंद्रों पर 1 से 2 घंटे तक अंधेरा रहा, जिससे परीक्षार्थी प्रश्न हल नहीं कर पाए। कुछ केंद्रों पर तो मोमबत्ती की रोशनी में भी परीक्षा कराई गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    अधिकमास में शुक्र प्रदोष व्रत कल

    June 11, 2026

    घर में नहीं टिकता पैसा? ये उपाय दूर कर सकते हैं आर्थिक परेशानियां

    June 10, 2026

    वृहद जिला स्तरीय रोजगार मेला 17 जून को, 2029 पदों पर होगी भर्ती…

    June 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.