Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल 19 मई 2025: सोमवार को महादेव की कृपा से इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
    राशिफल

    आज का राशिफल 19 मई 2025: सोमवार को महादेव की कृपा से इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    आज का राशिफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    19 मई 2025 का राशिफल:
    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 6:12 बजे समाप्त हो चुकी है। आज सुबह 4:36 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा, वहीं शाम 7:29 बजे तक रवि योग का प्रभाव रहेगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे तक श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आपका दिन कैसा गुजरेगा और किन उपायों से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही जानिए आपके लिए शुभ रंग और शुभ अंक कौन से होंगे।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल बनेगा, जिसे आप दोस्तों के साथ बांटेंगे। थोड़ी मेहनत से सफलता जल्दी मिलेगी। दोस्त आपकी सरप्राइज पार्टी रख सकते हैं, जिससे माहौल खुशहाल रहेगा। शुगर की समस्या में आराम मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे।
    शुभ रंग: हरा
    शुभ अंक: 4

    वृषभ राशि

    आज का दिन सुखद रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। पिता व्यापार में सहायता करेंगे, जिससे लाभ बढ़ेगा। महिलाएं नए व्यंजन बनाएंगी, जिनका परिवार आनंद उठाएगा। नए कार्य की शुरुआत होगी और लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
    शुभ रंग: गुलाबी
    शुभ अंक: 8

    मिथुन राशि

    आज का दिन बेहतर रहेगा। नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जानकारी लें और एक्सपर्ट की सलाह लें। दोस्त की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर से संपर्क होगा। मित्र से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
    शुभ रंग: नीला
    शुभ अंक: 4

    कर्क राशि

    आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने प्रियजन के साथ समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। बेटी का चयन अच्छी संस्था में होगा। जीवन में सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ऑनलाइन व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी।
    शुभ रंग: पीला
    शुभ अंक: 2

    सिंह राशि

    आज उत्साह के साथ दिन शुरू होगा। प्रतियोगी परीक्षार्थी पढ़ाई जारी रखेंगे, सफलता के योग हैं। प्लास्टिक व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। नवविवाहितों को खुशखबरी मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिलेगा।
    शुभ रंग: मैजेंटा
    शुभ अंक: 6

    कन्या राशि

    आज दिन अच्छा रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा, जिसे जरूरी काम में लगाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में प्रमोशन संभव है। भाइयों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी छवि बेहतर होगी। छात्रों को शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के लिए दिन शुभ रहेगा।
    शुभ रंग: पिच
    शुभ अंक: 8

    तुला राशि

    आज दिन मंगलकारी रहेगा। ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छे संबंध बनाएं। घर में नन्हा मेहमान आने से खुशी होगी। विरोधी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।
    शुभ रंग: सिल्वर
    शुभ अंक: 7

    वृश्चिक राशि

    मनोबल ऊंचा रहेगा। सरकारी नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नौकरी की तलाश खत्म होगी और मित्र मदद करेंगे। बच्चे पार्क में जाएंगे।
    शुभ रंग: पिच
    शुभ अंक: 4

    धनु राशि

    आज दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र में नए अनुभव मिलेंगे। खानपान का ध्यान रखें। छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। लेखकों के लिए दिन शुभ रहेगा।
    शुभ रंग: गुलाबी
    शुभ अंक: 5

    मकर राशि

    उत्साहपूर्ण दिन रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। पुरानी बात का खुलासा होगा, जो आपको चौंकाएगी। कीमती सामान की खरीदारी हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नया वाहन खरीदेंगे और जीवनसाथी के साथ ड्राइव पर जाएंगे। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
    शुभ रंग: सफेद
    शुभ अंक: 9

    कुंभ राशि

    खुशहाल दिन रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने वालों को अच्छी डील मिलेगी। छात्रों के संदेह दूर होंगे। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे समस्याओं का समाधान होगा। सकारात्मक सोच से कार्य सफल होंगे। लवमेट से अच्छी बातचीत होगी।
    शुभ रंग: लाल
    शुभ अंक: 1

    मीन राशि

    लाभकारी दिन रहेगा। व्यवहार विनम्र होगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
    शुभ रंग: गोल्डन
    शुभ अंक: 7

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.