Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जो कभी नक्सली किला था, अब वहां खुली ग्रामीण बैंक की शाखा, CM ने किया शुभारंभ – पामेड़ इलाके में बदलाव की नई पहल
    छत्तीसगढ़

    जो कभी नक्सली किला था, अब वहां खुली ग्रामीण बैंक की शाखा, CM ने किया शुभारंभ – पामेड़ इलाके में बदलाव की नई पहल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ग्रामीण बैंक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पामेड़ इलाके में राज्य सरकार ने ग्रामीण बैंक की शाखा की शुरुआत की है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को पामेड़ इलाके में डिजिटल माध्यम से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया।

    सीएम साय ने इस अवसर पर कहा कि जिस पामेड़ को कभी माओवादियों के बटालियन नंबर-एक का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले दिल से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदलता हुआ बस्तर आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक बन चुका है।

    बैंक शाखा खुलने से करीब 50 गांवों को लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण अब बैंकिंग सेवाओं के लिए 100 किलोमीटर दूर आवापल्ली नहीं जाना पड़ेंगे। सीएम ने कहा कि यह पहल सरकार के सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस शाखा के जरिए ग्रामीणों को खाते खोलने, पैसे निकालने और महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की राशि प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

    सीएम साय ने महिलाओं को विशेष तौर पर भरोसा दिलाया कि अब उन्हें योजना की राशि के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इसी दौरान उन्होंने 1.62 करोड़ रुपये की लागत से बने 50 बच्चों की क्षमता वाले आदिवासी कन्या आश्रम का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस आश्रम के माध्यम से बस्तर की बेटियां शिक्षा और विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगी और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

    इसके अलावा, पामेड़ में पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना भी की जा रही है ताकि आसपास के कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज मिल सके और उन्हें इलाज के लिए दूर न भटकना पड़े। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को समय पर इस केंद्र पर लाएं ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर ‘सुशासन तिहार’ के तहत समाधान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.