Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    • छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…
    • बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…
    • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • महाराष्ट्र के नासिक में देखते ही देखते ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ मंजर…
    • फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं,दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…
    • शादी जिम्मेदारी, सिखाती है अनुशासन और धर्म, लिव इन रिलेशन की सच्चाई दुनिया देख रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बीजापुर नपा अध्यक्ष व पार्षदों ने किया बस स्टैंड, मार्केट और शौचालयों का निरीक्षण.
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर नपा अध्यक्ष व पार्षदों ने किया बस स्टैंड, मार्केट और शौचालयों का निरीक्षण.

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर । नगरवासियों की लगातार शिकायतों के बाद नगर पालिका बीजापुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीता सोम पुजारी और पार्षदों की टीम ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड, चिकन-सब्जी मार्केट और सुलभ शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी, अनियमित कब्जा और अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर अध्यक्ष और पार्षदों ने व्यापारियों को हिदायत दी और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

    शौचालय और दुकानों में अवैध कब्जे पर चेतावनी
    निरीक्षण में यह बात सामने आई कि कई शौचालयों और आबंटित दुकानों पर अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस पर कड़ा एतराज जताते हुए अधिकारियों ने संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि तत्काल कब्जा हटाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    साफ-सफाई पर विशेष जोर
    बस स्टैंड परिसर में फैली गंदगी को देखते हुए व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि बस स्टैंड नगर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, इसलिए यहां स्वच्छता बनाए रखना हर व्यापारी और नागरिक की जिम्मेदारी है।

    निरीक्षण में ये जनप्रतिनिधि रहे शामिल
    नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी,पार्षद मुकेश राठी,पार्षद विक्रम दूधी,पार्षद अरविंद पुजारी,पार्षद बसंती लिंगम,पार्षद यशोदा पैंकरा,पार्षद सत्यवती परतागिरी उपस्थित रहें।

    नगर परिषद द्वारा लिया गया यह निरीक्षणात्मक कदम नगर की सफाई और व्यवस्था सुधारने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि शहर की बेहतरी के लिए हर स्तर पर निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव

    July 27, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    July 27, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.