Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    • छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…
    • बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…
    • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • महाराष्ट्र के नासिक में देखते ही देखते ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ मंजर…
    • फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं,दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…
    • शादी जिम्मेदारी, सिखाती है अनुशासन और धर्म, लिव इन रिलेशन की सच्चाई दुनिया देख रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    राष्ट्रीय

    धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर : सीजेपी आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे से दिल्ली के साथ ओडिशा में हलचल मची है। ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान समर्थकों का मानना है कि पार्टी के भीतर उन्हें किनारे नहीं किया जा सकता है। इस्तीफे के बाद जिस तरह संसद में उनका स्वागत हुआ, उससे यह तय हो गया कि अभी उनकी राजनीति बाकी है। हालांकि यह अभी क्लियर नहीं है कि बीजेपी प्रधान को क्या भूमिका देगी, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी अपने खास सेनापति को बिना किसी बड़े दायित्व के नहीं रखेंगे। विधायकों और बीजेपी नेताओं ने संकेत दिए हैं कि अब धर्मेंद्र प्रधान के लिए ओडिशा का चीफ मिनिस्टर बनने का विकल्प खुल गया है। सूत्रों का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान अभी दिल्ली में रहेंगे और अमित शाह की कोर टीम में काम करेंगे। उन्हें फिलहाल ओडिशा नहीं भेजा जाएगा।

    अब मोदी कैबिनेट में ओडिशा के दो मंत्री

    नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में ओडिशा के तीन मंत्री थे। संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान, सुंदरगढ़ के सांसद जुएल ओराम और राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ओडिशा के किसी बड़े चेहरे को मोदी सरकार में जगह मिल सकती है। मगर नरेंद्र मोदी अपने भरोसेमंद सिपहसलारों में से एक धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे, ओडिशा में अब इस पर चर्चा हो रही है। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि अब ओडिशा बीजेपी में अंदरूनी सत्ता का संतुलन भी बदल सकता है। धर्मेंद्र प्रधान थोड़े इंतजार के बाद ओडिशा में पावर सेंटर बनाए जा सकते हैं। मई 2029 में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होंगे। इस हिसाब से ओडिशा में अभी बीजेपी सरकार का 3 साल का कार्यकाल बाकी है।

    ओडिशा के विधायकों में प्रधान की पकड़

    रिपोर्टस के मुताबिक, ओडिशा सरकार और संगठन में धर्मेंद्र प्रधान काफी मजबूत हैं। धर्मेंद्र प्रधान 2014 के बाद से ओडिशा में काफी सक्रिय रहे। उन्होंने कांग्रेस और बीजू जनता दल के मजबूत नेताओं को बीजेपी में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एक-एक सीट के लिए रणनीति बनाई थी। तत्कालीन सीएम नवीन पटनायक के सेक्रेटरी रहे वीके पांडियन की रणनीति का मुकाबला किया और पार्टी 2024 में सत्ता में आ गई। माना जाता है कि आज भी ओडिशा में बीजेपी के 78 विधायकों में से अधिकतर प्रधान की पसंद हैं। ओडिशा सरकार के 16 मंत्रियों में से 7-8 धर्मेंद्र प्रधान के समर्थक हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    July 27, 2026

    PM मोदी से मिले पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    July 27, 2026

    CRPF जांच में संसद मार्च में छात्रों पर पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.