Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»4 जून को रिलीज़ होगी ‘स्टोलन’, अभिषेक बनर्जी ने इस सीन को बताया सबसे दर्दनाक
    मनोरंजन

    4 जून को रिलीज़ होगी ‘स्टोलन’, अभिषेक बनर्जी ने इस सीन को बताया सबसे दर्दनाक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । अवॉर्ड विनिंग और खूब तारीफ पा चुकी फिल्म ‘स्टोलन’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले आया था, जिसने लोगों को अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और थ्रिल से बांध लिया। ट्रेलर में इंसाफ और बदले के बीच की उलझन साफ दिखती है। अब मेकर्स ने फिल्म का एक ज़बरदस्त सीन शेयर किया है, जो सबसे ज्यादा इमोशनल और दमदार सीन में से एक माना जा रहा है।

    मेकर्स ने जैसे ही फिल्म का सबसे भारी सीन लोगों से शेयर किया, एक्टर अभिषेक बनर्जी ने इसे अब तक का सबसे दर्दनाक और इमोशनल सीन बताया। ये छोटा सा क्लिप है, लेकिन इसमें फिल्म की गहराई और तकलीफ साफ़ दिखती है। इसे देखकर लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है, खासकर जबसे ये फिल्म विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ रही है।

    इसके ट्रेलर की शुरुआत ही दिल तोड़ने वाले पल से होती है, जब एक मां झुम्पा (जिसका रोल मिया मेल्ज़र ने निभाया है) गहरी नींद में होती है और तभी उसके हाथों से उसका बच्चा सुनसान रेलवे स्टेशन पर छीन लिया जाता है। इसके बाद शुरू होती है एक बेतहाशा तलाश – झुम्पा के साथ उसके खोए हुए बच्चे की खोज में जुड़ते हैं दो भाई, रमन और गौतम, जिनका किरदार निभाया है शुभम वर्धन और अभिषेक बनर्जी ने। ये तीनों मिलकर भारत के सुदूर इलाकों में उस बच्चे को ढूंढ़ने निकलते हैं, जहां की ज़मीन जितनी खतरनाक है, उतने ही डरावने हैं वहां के हालात। रास्ते में उन्हें दुश्मन जैसी भीड़ का सामना करना पड़ता है, और ये तलाश एक वक्त पर ज़िंदगी और मौत की लड़ाई बन जाती है।

    अनुराग कश्यप, किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवाने जैसे नामी प्रोड्यूसर्स के नेतृत्व में बनी स्टोलन फिल्म का निर्देशन किया है करण तेजपाल ने और इसे प्रोड्यूस किया है गौरव ढींगरा ने। ये फिल्म जंगल बुक स्टूडियो के बैनर तले बनी है।

    करण तेजपाल के निर्देशन में बनी स्टोलन की कहानी खुद तेजपाल ने गौरव ढींगरा और स्वप्निल साल्कर ‘अगड़बम’ के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में अभिनय कर रहे हैं अभिषेक बनर्जी, हरीश खन्ना, मिया मेल्ज़र, साहिदुर रहमान और शुभम वर्धन जैसे दमदार कलाकार, जो लीड रोल में नजर आएंगे।

    स्टोलन अब 4 जून को भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज़्यादा देशों और इलाकों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रिलीज़ के लिए तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.