Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»RBI ने ब्याज दर में की कटौती, सस्ते होंगे लोन, EMI पर पड़ेगा ऐसा असर
    व्यापार

    RBI ने ब्याज दर में की कटौती, सस्ते होंगे लोन, EMI पर पड़ेगा ऐसा असर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    RBI
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए हैं. इन्हीं निर्णयों की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि “एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने रेपो दर को 50bps से घटाकर 5.5% करने का फैसला लिया गया है.” उन्होंने कहा कि “MPC ने तरलता समायोजन सुविधा (LAF) के तहत नीतिगत रेपो दर को 50 बेसिस पॉइंट से घटाकर 5.5% करने का फैसला किया है. यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इसके परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (STF) दर 5.25% पर समायोजित हो जाएगी. सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर 5.75% पर समायोजित हो जाएगी.”

    GDP कैसी है?

    आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​ने कहा, “इस वर्ष 2025-2026 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान है, जो हमारे पहले के पूर्वानुमान के अनुसार जारी रहेगी, जिसमें पहली तिमाही 6.5%, दूसरी तिमाही 6.7%, तीसरी तिमाही 6.6% और चौथी तिमाही 6.4% रहेगी. जोखिम समान रूप से संतुलित हैं.”

    यह इस साल लगातार तीसरी बार हुआ है जब RBI ने रेपो रेट घटाया है. अब रेपो रेट 5.50% पर आ गया है. साल 2025 की शुरुआत से अब तक कुल 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जा चुकी है. फरवरी में 0.25% और अप्रैल में 0.25% कटौती के बाद, जून में यह सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है.

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि लगातार तीन बार दरों में कटौती के बाद अब मौद्रिक नीति के पास ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए बहुत सीमित गुंजाइश बची है.

    जेब पर क्या असर पड़ेगा?

    RBI जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं. आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटने के फैसले से अब बैंक की तरफ से भी होम लोन और ऑटो जैसे बैंक लोन्स पर ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है. आपकी EMI भी घटेगी. इस कटौती से 20 लाख रुपए के 20 साल के लोन पर करीब 1.48 लाख रुपए का फायदा मिल सकता है. अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है, तो इस कटौती का असर कुछ ही हफ्तों में आपकी EMI पर दिख सकता है. वहीं, फिक्स्ड रेट वाले लोन पर यह असर नहीं दिखेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

    August 1, 2026

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    RBI का बड़ा आदेश, बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.