Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बर्थडे गर्ल श्रीलीला का जलवा: फिल्ममेकर्स को दिख रहा अगली सुपरस्टार का चेहरा
    मनोरंजन

    बर्थडे गर्ल श्रीलीला का जलवा: फिल्ममेकर्स को दिख रहा अगली सुपरस्टार का चेहरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। श्रीलीला उन उभरते सितारों में से हैं जिनका नाम आज हर तरफ गूंज रहा है, और वो भी बिल्कुल सही वजहों से। आज श्रीलीला अपना बर्थडे मना रही हैं और उनकी एक अलग ही चमक है, जो उन्हें इंडस्ट्री का फेवरेट चेहरा बना चुकी है। ‘किस्सिक’ और ‘कुर्ची मदथापेट्टी’ जैसे डांस नंबर्स में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को दीवाना बना दिया। उनका स्क्रीन प्रेज़ेंस, एक्टिंग और डांस – तीनों ही दमदार हैं। फैन्स लंबे समय से उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार कर रहे थे, और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है। श्रीलीला बहुत जल्द कार्तिक आर्यन के अपोजिट एक अनटाइटल्ड फिल्म में बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जो इस साल रिलीज़ होगी। बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही ना सिर्फ फैन्स बल्कि क्रिटिक्स भी मान चुके हैं कि श्रीलीला इंडियन सिनेमा की अगली बड़ी स्टार बनने जा रही हैं। यह हैं वो 5 वजहें, जिनकी वजह से बर्थडे गर्ल श्रीलीला को इंडस्ट्री का अगला बिग थिंग कहा जा रहा है!

    इंडस्ट्री की सबसे बड़ी उम्मीद: फिल्ममेकर्स को दिख रहा है अगली सुपरस्टार का चेहरा
    श्रीलीला में कुछ तो खास है, जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है, लेकिन फिल्ममेकर्स उस बात को साफ देख पा रहे हैं। जब वो स्क्रीन पर आती हैं तो नज़रें हटाना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स उन पर दांव लगा रहे हैं – हाई बजट फिल्मों में उन्हें साइन कर रहे हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि श्रीलीला सिर्फ उभरती हुई एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि वो अगली बड़ी सुपरस्टार हैं जो इंडस्ट्री में धमाका करने वाली हैं।

    श्रीलीला जब स्क्रीन पर आती हैं, तो नज़ारा बदल जाता है
    श्रीलीला एक राजकुमारी जैसी शालीनता है – हर अदा में एक नज़ाकत, हर नज़र में एक चमक जो खुद-ब-खुद ध्यान खींच लेती है। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस इतनी जबरदस्त है कि वो आते ही कैमरा मानो उनका पीछा करने लगता है। जिस फ्रेम में होती हैं, वहीं सबकी नज़रें टिक जाती हैं – वो बस आती नहीं, पूरा पल बन जाती हैं।

    काम को लेकर सच्ची, टाइम पे सेट और दिल से मेहनती है श्रीलीला
    श्रीलीला के साथ जिसने भी काम किया है, वो यही कहता है लड़की काम को लेकर बहुत सीरियस है। सेट पर हमेशा टाइम पर आती है, हर सीन को पूरा ध्यान लगाकर करती है और हर बार अपना 100% देती है। सीनियर एक्टर्स और डायरेक्टर्स भी उसकी मेहनत और प्रोफेशनल अंदाज़ के फैन हैं। उम्र भले कम हो, लेकिन काम करने का ढंग ऐसा है जैसे कई साल से इंडस्ट्री में हो। यही चीज़ उसे अगली बड़ी हीरोइन बनने लायक बनाती है।

    दिग्गज का आशीर्वाद: के. राघवेंद्र राव को श्रीलीला में दिखी सुपरस्टार वाली चमक

    तेलुगु सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, जिन्होंने कभी श्रीदेवी को लॉन्च किया था, अब श्रीलीला में वही चमक देख रहे हैं। उनका भरोसा अपने आप में बहुत कुछ कहता है। उन्होंने कई बार श्रीलीला की एक्टिंग की तारीफ की है और कहा है कि वो उसमें वही किरदार ढूंढते हैं जिसे वो पर्दे पर लाना चाहते हैं। राघवेंद्र राव जैसे आइकन बनाने वाले फिल्ममेकर अगर मानते हैं कि वो खास है, तो वाकई में वो खास है। ऐसा सपोर्ट सिर्फ सच्चे टैलेंट को ही मिलता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खूबसूरती, गहराई और दमदार अभिनय की हो रही सराहना,रामायण में शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह ने जीता दर्शकों का दिल

    November 5, 2026

    डर के आगे ‘जीत’ नहीं मौत है, 2027 में होगी दहशत? भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान

    November 4, 2026

    ‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास, 100 करोड़ का मुनाफा कमाने वाली बनी साल 2026 की पहली तमिल फिल्म

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.