Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    • पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
    • डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पटना में मंत्री अशोक चौधरी के घर के बाहर युवक पर फायरिंग, बगल में तेजस्वी यादव का भी है बंगला
    BREKING NEWS

    पटना में मंत्री अशोक चौधरी के घर के बाहर युवक पर फायरिंग, बगल में तेजस्वी यादव का भी है बंगला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना:

    बिहार के पटना में मंत्री अशोक चौधरी के घर के गेट के पास एक युवक पर गोली चलाने की घटना सामने आई है. बगल में ही बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव का भी बंगला है. पटना के वीआईपी इलाके में गोली चलने की घटना से प्रशासन अलर्ट हो गया है. बाइक पर सवार अपराधियों ने जिस युवक पर गोली चलाई थी, वो बाल-बाल बच गया. एयरपोर्ट थानेदार ने बताया कि जिस पर फायरिंग हुई है, उस युवक का नाम राहुल है. सुबह-सुबह पैदल ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान उसके ऊपर फायरिंग हुई. दो अपराधी बाइक से थे, जो गोली चलाकर भाग गए. 

    पुलिस ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सुबह लगभग 8:30 बजे की घटना है. निशाना बनाकर एक राउंड फायरिंग की, लेकिन राहुल को गोली नहीं लगी. फिलहाल सुरक्षित है. राहुल भी अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता रहा है, इससे भी पूछताछ की जा रही है.

    पटना के जहां गोली चली, वो VIP इलाका है. यहां से महज चंद कदमों की दूरी पर मुख्यमंत्री आवास, उपमुख्यमंत्री का आवास, नेता प्रतिपक्ष और तमाम बिहार सरकार के बड़े मंत्रियों का भी आवास है. फायरिंग की ये घटना हाई कोर्ट के जज और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बाउंड्री के बीचोंबीच बीच सड़क पर हुई है.

    अपराधियों ने 400 रुपये, पर्स और मोबाइल छीना

    पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के VIP इलाके में गुरुवार को एक लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. सुबह-सुबह पैदल ड्यूटी जा रहे कौशल नगर के रहने वाले राहुल ड्यूटी जा रहा था. इसी दौरान पोलो रोड के पास अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर मोबाइल और रुपये लूट लिए. इस दौरान युवक पर फायरिंग भी कर दी, लेकिन वो बाल-बाल बच गया. 400 रुपये, पर्स और मोबाइल लूट लिए. राहुल की मां आशा देवी ने बताया कि सुबह के वक्त मेरा लड़का राहुल ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान बाइक से दो अपराधी आए और उसे घेरकर उसके पास जो सामान था, उसे पिस्टल दिखाकर ले लिया. उसके पास एक मोबाइल और 400 रुपये थे. इसके बाद उसने फायरिंग भी की, लेकिन राहुल ने पिस्टल ताने अपराधी के हाथ पर मार दिया, जिससे निशाना चूक गया, दो राउंड अपराधियों ने फायरिंग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल

    August 4, 2026

    एक्शन में थलपति विजय की पुलिस, उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, त्रिशा कृष्णन पर की थीं डबल मीनिंग बातें

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.