Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»गेमिंग एडिक्शन बच्चों की जान पर बन रही भारी, करनाल में PUBG खेलने से रोकने पर 15 साल के प्रिंस ने नहर में लगाई छलांग
    राष्ट्रीय

    गेमिंग एडिक्शन बच्चों की जान पर बन रही भारी, करनाल में PUBG खेलने से रोकने पर 15 साल के प्रिंस ने नहर में लगाई छलांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    करनाल | हाल के दिनों में भारत के विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन गेम्स से जुड़ी कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला हरियाणा के करनाल से सामने आया है। करनाल में घर में हुई कहासुनी और पबजी (PUBG) खेलने से रोकने के बाद 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र प्रिंस ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। बड़े भाई सोनू ने उसे पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर पानी में कूद गया। बच्चे की तलाश अभी भी जारी है, लेकिन बीते 10 घंटों से उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

    क्या है करनाल का पूरा मामला?

    करनाल के शास्त्री नगर का 15 वर्षीय प्रिंस को उसके बड़े भाई सोनू ने मोबाइल पर पबजी गेम खेलने पर डांटा था। इसके बाद प्रिंस गुस्से में घर से बाहर निकल गया। आसपास के लोगों ने सोनू को बताया कि प्रिंस नहर की तरफ गया है। इस सोनू भी प्रिंस के पीछे-पीछे भागा। सोनू ने नहर की ग्रिल के पास प्रिंस को पकड़ लिया, लेकिन दोनों के बीच हुई खींचतान में प्रिंस हाथ छुड़ाकर पानी में कूद गया।

    ऑनलाइन गेम के चलते मौत के मुंह में जा रहे बच्चे

    इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 12 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में पुलिस जांच में ऑनलाइन गेम और पैसे के लेन-देन का एंगल सामने आया। परिवार के अनुसार बच्चा गेम का शौकीन था और घटना से पहले मां के मोबाइल पर खेल रहा था। वहीं, गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में भी कोरियाई गेम और संस्कृति से जुड़े लगाव का जिक्र हुआ। परिवार ने बताया कि लड़कियां गेम छोड़ना नहीं चाहती थीं और इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा मानती थीं। पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें कोरियाई प्रभाव का संकेत था। भोपाल में 14 वर्षीय छात्र अंश साहू की मौत के मामले में भी फ्री फायर जैसे गेम की लत का जिक्र हुआ। परिवार ने बताया कि मोबाइल छीनने के बावजूद लत बनी रही और पढ़ाई प्रभावित हुई। केरल के कोच्चि में 16 वर्षीय अर्जुन कुमार की मौत में भी मोबाइल गेमिंग एंगल की जांच चल रही है।

    WHO और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने गेमिंग डिसऑर्डर को लेकर चेताया

    विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई हेल्थ एक्सपर्ट ने भी ऑनलाइन गेम के चलते बच्चों में बढ़ते नकारात्मक प्रभाव को लेकर चेताया है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कहा कि महामारी के बाद गेमिंग एडिक्शन के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि यह मनोरंजन से शुरू होकर जल्दी नशे की तरह बन जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    75% अग्निवीरों को बढ़े हुए वेतन के साथ दो साल का विस्तार मिलेगा, फिर सेना में नियमित भर्ती होगी

    November 4, 2026

    83 दिन से संसद का सत्र अधर में! 1987 का रिकॉर्ड टूटा, क्या अचानक बुलाया जाएगा विशेष सत्र?

    November 4, 2026

    राम के नाम पर और कितना पाप करेगी BJP?…, VB-G RAM G में फर्जी हाजिरी का आरोप, जयराम रमेश ने भाजपा को घेरा

    November 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.