Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
    • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
    • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
    • मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»खोए हुए पति की तलाश में निकलेगी डाकिनी, इस हॉरर शो की रात 8 बजे होगी आहट, नया प्रोमो देख दर्शक कर रहे इंतजार
    मनोरंजन

    खोए हुए पति की तलाश में निकलेगी डाकिनी, इस हॉरर शो की रात 8 बजे होगी आहट, नया प्रोमो देख दर्शक कर रहे इंतजार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    आमी डाकिनी समय और जीवन की सीमाओं से परे जाने वाली प्रेम कहानी है. डाकिनी का कभी कोई अपना था, लेकिन कई जन्मों से वह उसके प्यार के लिए तरस रही है, और इसी प्यार को वापस पाने के लिए वह कई जन्मों में लौटती है. दुनिया को ऐसा लग सकता है कि वह अतीत का कोई शोर हो, लेकिन वह अपनी प्रेम कहानी को पूरा करने के लिए ही लौटी है. इस नए शो की कहानी है डाकिनी की, जो एक सम्मोहक, आकर्षक और दृढ़निश्चयी महिला है. अपने खोए हुए पति की तलाश में निकली डाकिनी का यह सफर प्यार और जुनून, सुंदरता और विनाश के बीच की बारीक रेखा को और भी धुंधला कर देता है.

    रहस्यों और आभासों से भरी इस दुनिया में जब वह आगे बढ़ती है, तो उसकी राह में आने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी कहानी कहने के लिए ज़िंदा नहीं बचता. तो क्या “आमी डाकिनी” को खास बनाता है? यह न केवल इसकी रोमांचक कहानी है, बल्कि पूरी कहानी में खूबसूरती से पिरोई गई भावनात्मक गहराई भी है. प्रतिभाशाली अभिनेत्री शीन दास डाकिनी के किरदार को जीवंत रूप दे रही हैं, जो इस शो के ज़रिये अब तक की अपनी सबसे जटिल भूमिकाओं में से एक भूमिका निभा रही हैं.

    अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए शीन ने कहा, “यह किरदार उन सभी भूमिकाओं से बिलकुल अलग है जो मैंने अब तक निभाई हैं. डाकिनी बेहद गंभीर और कई जटिलताओं से भरा किरदार है, जिससे उसके पूरे अस्तित्व को चुनौती मिलती है. वह शक्तिशाली है, प्रबल है और निडर भी. इस किरदार को निभाने का सफर मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा है. इस सफर ने मुझे मानसिक और भावनात्मक रूप से उन पहलुओं को समझने का मौका दिया, जिन्हें मैंने कभी एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं छुआ था. कई बार ऐसा लगा जैसे रोंगटे खड़े हो गए हों, कई पल आत्ममंथन से भरे थे, और कुछ पलों में मुझे बेहद स्वाभाविक, असहज भावनाओं से आमना-सामना करना पड़ा. मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक डाकिनी की अप्रत्याशितता और उस अंधेरे से भरे, रोमांचक संसार को पूरी तरह पसंद महसूस करेंगे, जिसमें वह रहती है. यह केवल एक शो नहीं है, बल्कि भावनात्मक रोलरकोस्टर है जो शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांध कर रखेगा।”

    रहस्य, भावनाओं और हल्के हॉरर के आकर्षक मिश्रण के साथ, “आमी डाकिनी” दर्शकों के लिए विज़ुअल और इमोशनल सफर बनने वाला है. 23 जून से  “आमी डाकिनी”, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:00 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर देखने के लिए तैयार हो जाइए. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation

    August 4, 2026

    फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.