हेडिंग्ले में तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है. लंच के बाद मेजबान टीम को जेमी स्मिथ के रूप में पारी का छठा झटका लगा है, जो 40 के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. दूसरी तरफ हैरी ब्रूक अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं और इंग्लैंड ने 350 का स्कोर पार कर लिया है. इससे पहले लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए थे. पहले सेशन में भारत को दो सफलताएं मिली हैं. जबकि इंग्लैंड 118 रन बना पाई है. दिन का पहला विकेट ओली पोप के रूप में आया, जो दूसरे दिन के स्कोर में 6 रन जोड़ पाए. जबकि दूसरा विकट बेन स्टोक्स के रूप में आया, जो 20 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक, 49 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए.
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

