Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»एनआईटी रायपुर में नशा विरोधी रैली का आयोजन, छात्रों ने दिए जागरूकता के संदेश
    BREKING NEWS

    एनआईटी रायपुर में नशा विरोधी रैली का आयोजन, छात्रों ने दिए जागरूकता के संदेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), रायपुर में सोमवार को “नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के उपलक्ष्य में नशा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान के एनसीसी क्लब के तत्वावधान में, मिशन “ड्रग फ्री कैंपस” अभियान के अंतर्गत किया गया।

    यह रैली भारत सरकार द्वारा 12 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे देशव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

    रैली का नेतृत्व एनसीसी के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. जीतेन्द्र राउत और श्री कमल सिंह मान के मार्गदर्शन में हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मनोज चोपकर की भी विशेष भूमिका रही।

    रैली में संस्थान के बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने “हम सबका एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा” और “नशे की लत है ऐसी, जो कर दे ज़िंदगी नरक जैसी” जैसे जोशीले नारों के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया।

    रैली के माध्यम से छात्रों ने समाज को यह संदेश दिया कि नशा सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में युवाओं की भूमिका इस दिशा में बेहद अहम हो जाती है। एनआईटी रायपुर के इस प्रयास को प्रतिभागियों और स्थानीय नागरिकों ने सराहा और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…

    May 6, 2026

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.