हमेशा ‘हाथी आया’ से सतर्क हो जाने वाले शराब माफियाओं को इस बार भनक तक नहीं लगी

बिलासपुर । बिलासपुर के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांड़ा में अवैध शराब बेचने वालों की चालाकी पर इस बार पुलिस की चतुराई भारी पड़ गई। हमेशा ‘हाथी आया’ के कोड वर्ड से सतर्क हो जाने वाले शराब माफियाओं को इस बार भनक तक नहीं लगी, क्योंकि पुलिस वर्दी में नहीं, बल्कि सफाईकर्मी बनकर आई थी। नतीजा – 1040 लीटर महुआ शराब जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार और गांव में माफियाओं की सिट्टी-पिट्टी गुम।

माफियाओं को बेवकूफ बनाने ASP की प्लानिंग
एसएसपी रजनेश सिंह और एडिशनल एसपी अर्चना झा को पहले से जानकारी थी कि गांव में पुलिस की गाड़ी घुसते ही बच्चे और मुखबिर “हाथी आया” का शोर मचाते हैं। इसके बाद पुरुष सदस्य फरार और महिलाएं शौच का बहाना कर शराब के अड्डों की घेराबंदी कर लेती थीं। इस बार ASP अर्चना झा ने रणनीति बदल दी। महिला आरक्षकों के साथ खुद सफाईकर्मी की वेशभूषा में गांव में दाखिल हुईं और बिना शोर-शराबे के सीधे शराब अड्डों तक पहुंच गईं।
महिला कांस्टेबलों ने की घेराबंदी, महिलाएं भी पकड़ी गईं



