Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सूटकेस में शव मिलने का मामला: दिल्ली से गिरफ्तार हत्या के आरोपी एडवोकेट अंकित और शिवानी को लाया गया रायपुर, घटना से जुड़ा एक और VIDEO आया सामने
    BREKING NEWS

    सूटकेस में शव मिलने का मामला: दिल्ली से गिरफ्तार हत्या के आरोपी एडवोकेट अंकित और शिवानी को लाया गया रायपुर, घटना से जुड़ा एक और VIDEO आया सामने

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। किशोर पैकरा हत्याकांड मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी एडवोकेट अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को लेकर पुलिस की टीम रायपुर पहुंच गई हैं। दोनों को विस्तारा फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां क्राइम ब्रांच की टीम पहले से मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ करेंगे।

    एक और वीडियो आया सामने: लिफ्ट से शव ले जाते दिखे आरोपी

    जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक और सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें आरोपी अंकित उपाध्याय और एक अन्य युवक बिल्डिंग की लिफ्ट से स्टील ट्रंक को नीचे ले जाते साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वही ट्रंक है जिसमें किशोर पैकरा का शव सीमेंट से सील करके रखा गया था। यह वीडियो हत्या की पूर्व योजना और क्रियान्वयन की स्पष्ट पुष्टि करता है। इससे यह भी सिद्ध होता है कि हत्या के बाद शव को छिपाने की पूरी तैयारी पहले से की गई थी।

    जानिए क्या है पूरा मामला?

    सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान किशोर पैकरा (उम्र 60 वर्ष), निवासी एचएमटी चौक, हांडीपारा के रूप में हुई थी, जो शारीरिक रूप से अक्षम था और व्हीलचेयर पर चलता था। मोहदी गांव में स्थित किशोर पैकरा की जमीन का सौदा आरोपी वकील अंकित उपाध्याय द्वारा कराया गया था। जमीन की बिक्री 50 लाख रुपये में हुई थी, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख रुपये ही दिए गए। जब किशोर को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उसने 20 में से 10 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद आरोपी दंपति ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    सूटकेस में भरकर की गई लाश की पैकिंग

    जांच में सामने आया कि पहले किशोर की गला रेतकर हत्या की गई, फिर सोमवार सुबह उसके शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद कर, सीमेंट भरकर पैक किया गया और अंत में स्टील ट्रंक में डालकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। दोपहर बाद से पूरे इलाके में बदबू इतनी फैल गई थी कि स्थानीय लोग शाम होते-होते दुर्गंध के स्रोत की तलाश में झाड़ियों की ओर पहुंचे। वहां एक बंद ट्रंक पड़ा देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस मौके पर पहुंची और जब ट्रंक को खुलवाया गया, तो उसके अंदर एक सूटकेस में ठूंसी हुई सड़ी-गली लाश मिली। प्रारंभिक जांच में फोरेंसिक टीम ने बताया कि हत्यारों ने लाश को सड़ने से होने वाली दुर्गंध को रोकने के लिए सूटकेस में मोटा सीमेंट प्लास्टर किया था। यह मामला हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई घटना से मेल खाता है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और शव को सीमेंट से भरे प्लास्टिक ड्रम में डालकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

    August 1, 2026

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.