Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी, 15 जुलाई से 10:30 बजे से परीक्षा
    BREKING NEWS

    CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी, 15 जुलाई से 10:30 बजे से परीक्षा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी. सीबीएसई 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेगी. वहीं सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा केवल एक दिन यानी 15 जुलाई को होगी. जिन छात्रों ने सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है, वे सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. 

    सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेपर के साथ शुरू होगी और 22 जुलाई को हिन्दी कोर्स-ए और हिंदी कोर्स- बी के साथ खत्म होगी. वहीं सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को सभी स्ट्रीम के सभी विषयों के लिए होगी. 

    सिंगल पाली में परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू

    सीबीएसई 10वीं, 12वीं दोनों कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं विषय के आधार पर कुछ दिनों सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगी. वहीं कुछ दिनों में परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में यानी पेन और पेपर मोड में होगी.

    सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 टाइम टेबल

    • 15 जुलाई 2025 को सोशल साइंस (087)
    • 16 जुलाई 2025 को हिंदी कोर्स ए एंड बी (002,085)
    • 18 जुलाई 2025 को साइंस (086)
    • 19 जुलाई 2025 को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड एंड बेसिक (041, 241)
    • 20 जुलाई 2025 को इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर (184)
    • 22 जुलाई 2025 को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (402)

    सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025

    सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का आयोजन उन छात्रों के लिए किया जाता है, जिनका रिजल्ट सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 में अच्छा नहीं रहा है और एक या अधिक विषयों में असफल हो गए हैं और अपने मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं. सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में भाग लेकर छात्र अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए अगले वर्ष तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

    10वीं का 93.66% और 12वीं का 88.39% रहा रिजल्ट

    इस साल सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था. दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी किए गए थे. इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में मामूली अधिक है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में विजयवाड़ा 99.60% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा है. सीबीएसई कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा है, जिसमें त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में त्रिवेंद्रम 99.79% के साथ टॉप पर रहा है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता

    May 7, 2026

    पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग

    May 7, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.