Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS» राजस्थान में मानसून दिखाने लगा रंग, प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
    BREKING NEWS

     राजस्थान में मानसून दिखाने लगा रंग, प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान में जून के आखिरी दिनों में मानसून का असर तेजी से दिखने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 28 जून तक राज्य में 155 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है. आमतौर पर इस अवधि में जहां 43.3 मिलीमीटर बारिश होती है, इस बार अब तक 110.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

    शनिवार को दिनभर सूखे मौसम के बाद शाम को सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर सहित कई जिलों में एक इंच तक बारिश दर्ज हुई. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बारिश थमने से फिर से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया. श्रीगंगानगर में शनिवार को दिन का तापमान 41.4 डिग्री रहा, जबकि जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, बाड़मेर जैसे इलाकों में भी तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया.

    सीकर के नीमकाथाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद 25 मिमी बारिश हुई, जबकि भरतपुर के डीग में 14 मिमी और डूंगरपुर के वेंजा में 15 मिमी बरसात दर्ज की गई.

    मौसम विभाग ने अगले चार दिन राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है. रविवार (29 जून) और सोमवार (30 जून) को पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    29 जून को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जालोर और बाड़मेर शामिल है. पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में अगले दो दिन भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी.

    राजस्थान में फिलहाल मानसून सक्रिय है, लेकिन इसकी रफ्तार पश्चिमी हिस्सों की तरफ धीमी बनी हुई है. वहीं, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बादलों की लगातार आवाजाही के चलते तापमान नियंत्रण में है और मौसम सुहावना बना हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता

    May 7, 2026

    पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग

    May 7, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.