मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Trending
- मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट
- पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
- सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
- पाकिस्तान में Unknown Men का खौफ, खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी
- स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों को भेज रहा हेराफेरी की सूचना
- परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
- संभल हिंसा: IB करेगा लुक आउट नोटिस जारी, मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने की तैयारी
- किराए पर ब्वॉयफ्रेंड बुलाने वाली लड़कियां को हैदराबाद पुलिस ने दी चेतावनी,खाली हो जाएगा बैंक खाता

