Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट
    • पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
    • सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
    • पाकिस्तान में Unknown Men का खौफ, खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी
    • स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों को भेज रहा हेराफेरी की सूचना 
    • परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
    • संभल हिंसा: IB करेगा लुक आउट नोटिस जारी, मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने की तैयारी
    • किराए पर ब्वॉयफ्रेंड बुलाने वाली लड़कियां को हैदराबाद पुलिस ने दी चेतावनी,खाली हो जाएगा बैंक खाता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
    मुख्य समाचार

    परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान । राजस्थान के बालोतरा में एक किसान की छोटी सी भूल के कारण 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। दरअसल, मांगीलाल मेघवाल नाम के किसान ने एक प्लॉट बेचकर मिले 5 लाख रुपये परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए था।

    किसान को भूलने की बीमारी है, जिसके कारण वह यह भूल गया कि पैसा उसने कहां पर डबा कर रखा है। कुछ समय बाद जब उसको खेत में कमरे बनवाने की जरुरत हुई तो पैसे ढूढ़ने शुरू कर दिए, लेकिन 10 बीघे खेत में किसान को वह जगह नहीं मिल सकी, जहां वह पैसे रखा था।

    जब नहीं मिले पैसे तो दी पत्नी-बेटों को जानकारी

    जब उसको पैसे नहीं मिले तो उसने आखिर में इसकी जानकारी अपने पत्नी और बेटों को दी। लेकिन तब क बहुत देर हो चुकी थी। जब उसने परिवार को इसकी जानकारी दी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, किसान मांगीलाल की समझाइश के बाद परिजनों ने पैसों की तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें भी पैसे नहीं मिले।

    एक साल बाद मिली नोट वाली थैली

    पैसे दबाने के करीब एक साल बाद बारिश होने के बाद खेत में बुवाई का काम शुरू हुआ। इसी दौरान नोटों की गड्डी वाली थैली बाहर आ गई, नोट की गड्डी वाली थैली किसान के पत्नी और बेटा को मिल गया।

    दोनों ने जब उस थैली को खोला तो उसमें 500-500 के नोट दिखे, जिसे दीमक पूरी तरह से चट कर चुका था। दीमक लगने से नोट के टुकड़े-टुकड़े हो चुके थे।

    बैंक ने भी नोट लेने से किया मना

    इसके बाद जब परिजन नोटों को लेकर पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक गए तो नोटों की हालात को देखते हुए बैंक ने भी उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद बालोतरा में बैंक की मुख्य शाखा भी पहुंचे, लेकिन वहां भी नोट लेने से मना कर दिया। इसके बाद पत्नी और बेटा किसान को कोस रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों को भेज रहा हेराफेरी की सूचना 

    August 9, 2026

    किराए पर ब्वॉयफ्रेंड बुलाने वाली लड़कियां को हैदराबाद पुलिस ने दी चेतावनी,खाली हो जाएगा बैंक खाता

    August 9, 2026

    गोली नहीं, चाकू घोंपकर की गई थी सागर की हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासा; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    August 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.