Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»माँ ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा: शिल्पा शेट्टी
    मनोरंजन

    माँ ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा: शिल्पा शेट्टी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ चार साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है। यह शो 19 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे प्रसारित होगा, जिसमें दर्शकों को 12 बेहद प्रतिभाशाली युवा डांसिंग प्रोडिजीज से रूबरू कराया जाएगा।

    इस बार का सीज़न सिर्फ नृत्य का उत्सव नहीं होगा, बल्कि उन अनसुने नायकों को भी सम्मान देगा जिन्होंने इन नन्हें सितारों की चमक के पीछे अहम भूमिका निभाई है — उनकी माताएं। बच्चों की प्रतिभा को पहचानने से लेकर उसे संवारने और उड़ान देने तक, इन माताओं ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। यह सीजन उनके अथक समर्पण और समर्थन को सलाम करेगा।

    जज शिल्पा शेट्टी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “बहुत कम रियलिटी शोज ऐसे होते हैं जो स्टेज पर बच्चों की परफॉर्मेंस के अलावा कुछ और भी दिखाते हैं। इस बार ‘सुपर डांसर’ में दर्शकों को प्रतिभागियों की माताओं की प्रेरणादायक यात्रा देखने को मिलेगी। एक मां होने के नाते, मैंने यह महसूस किया है कि पत्नी, बहू, बेटी या बहन की भूमिका निभाते हुए भी मां की भूमिका सबसे ऊपर होती है। हम अपने बच्चों को जीवन का केंद्र मानकर जीते हैं। अक्सर हम बच्चों की तारीफ करते हैं, लेकिन उनके पीछे खड़ी मां को भी वही तालियां मिलनी चाहिए। मैं सभी मांओं का धन्यवाद करती हूं, क्योंकि सच में, ‘मां ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा।’”

    बेमिसाल परफॉर्मेंस, दिल छू लेने वाली कहानियां, संघर्ष और सपनों की उड़ान के साथ, ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ एक बार फिर दर्शकों के दिल जीतने को तैयार है।

    देखिए ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’, 19 जुलाई से, हर शनिवार-रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या 4 महीने बाद ही टूट गई रैपर बादशाह की शादी? पत्नी का वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस

    July 23, 2026

    सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन, जानें कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म…

    July 23, 2026

    NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…

    July 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.