Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»हरियाली तीज पर नजर आना चाहती है चांद की तरह खूबसूरत तो आज से लगाना शुरू कर दें ये 3 एंटी एजिंग ऑयल
    लाइफस्टाइल

    हरियाली तीज पर नजर आना चाहती है चांद की तरह खूबसूरत तो आज से लगाना शुरू कर दें ये 3 एंटी एजिंग ऑयल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सावन में रखा जाने वाला हरियाली तीज का व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. हर साल सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं अखंड सुहाग के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं. इस व्रत पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. हरियाली तीज के दिन सभी व्रती महिलाएं सबसे अलग और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं. इसके लिए मेकअप के साथ-साथ स्किन की देखभाल भी जरूरी है. अगर इस बार आप भी हरियाली तीज पर नजर आना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो अभी से स्किन केयर करना शुरू कर दें.

    इसके लिए स्किन केयर रूटीन में कुछ खास एंटी एजिंग स्किन ऑयल को शामिल कर सकते हैं. विटामिन, मिनरल्स  और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ये ऑयल फाइन लाइन और झुर्रियों को कम करने में मदद करेंगे. आइए जानते हैं कौन से एंटी एजिंग ऑयल साबित हो सकते हैं सबसे बेहतरीन.

    खूबसूरत स्किन के लिए यूज करें ये एंटी एजिंग ऑयल –

    रोजहिप ऑयल – Rosehip oil

    रोजहिप ऑयल बेहतरीन एंटी एजिंग स्किन ऑयल है. रोजहिप ऑयल में लिनोलेनिक एसिड सहित जरूरी फैटी एसिड होते हैं, जो स्किल को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाते हैं. इसमें मौजूद विटामिन ए स्किन के दाग धब्बों को कम करने का काम करता है. इसके अलावा रोजहिप ऑयल डेड स्किन को कम करने में मदद करता है और स्किन को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखता है. हर दिन दो बार रोजहिप ऑयल यूज करने से कुछ दिन में स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आने लगेगी. 

    अनार का तेल – Pomegranate oil

    अनार के बीज के तेल में पॉलीफेनॉल और विटामिन C पाया जाता है और ये दोनों ही स्किन की उम्र बढ़ने से बचाता है. इसके साथ ही स्किन को टाइट और यंग बनाए रखने में मदद करता है. यह ऑयल पिपंल, एलर्जी या जलन वाली स्किन को स्मूथ कर आराम पहुंचाता है. इससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी नजर आने लगती है. अनार के बीज के तेल से स्किन पर लगे चोट और घाव भी तेजी से भरने लगते हैं. इस ऑयल को दिन में दो बार फेस को अच्छी तरह से साफ कर अप्लाई करना चाहिए. 

    एवोकैडो तेल – Avocado Oil

    विटामिन ए, डी और ई से भरपूर एवोकाडो ऑयल स्किन को गहराई से पोषण देता है. स्किन के लिए जरूरी विटामिंस से भरपूर होने के कारण एवोकैडो ऑयल स्किन को हेल्दी रखता है और रिंकल्स में कमी लाता है. यह ऑयल स्किन की दूसरी समस्याओं को भी दूर रखने में मदद करते हैं. हर रोज रात में एवोकैडो तेल को अपने सीरम या मॉइस्चराइजर के बाद  लगाकर सो सकती हैं.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेल-चाय गिरने से खराब हुआ पसंदीदा कपड़ा? दाग देखते ही अपनाएं ये आसान तरीका

    September 18, 2026

    आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…

    September 8, 2026

    चेहरे के दाग-धब्बे कर रहे हैं परेशान? गुड़हल के फूल से बनाएं ये होममेड फेसपैक

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.