Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अंधा प्यार! बेटी को मारने के बाद होटल में प्रेमी संग पार्टी करती रही बेरहम मां
    BREKING NEWS

    अंधा प्यार! बेटी को मारने के बाद होटल में प्रेमी संग पार्टी करती रही बेरहम मां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी के प्यार में अंधी मां ने अपनी बेटी का बेरहमी से कत्ल कर डाला. आरोपी मुस्लिम महिला रोशनी खान ने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ पांच साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला और फिर पति को फंसा दिया. उस पर इश्क का जुनून इस कदर सवार था कि बेटी की जान लेने के बाद वो प्रेमी के साथ होटल में पार्टी करती रही. पुलिस भी 36 घंटे तक इस केस की गुत्थी सुलझाने में जूझती रही, लेकिन फिर शक होने पर जब रोशनी ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूली.

    रोशनी की परेशानी थी कि 5 साल की बेटी उसके ब्वॉयफ्रैंड उदित जायसवाल के साथ प्यार की राह में रोड़ा बन रही थी. दोनों को शक था कि कहीं वो उनकी नापाक मोहब्बत का राज खोल न दे. लिहाजा उसे हटाने का प्लान बनाया. जानकारी के मुताबिक, रोशनी खान ने अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर अपनी बेटी को पहले मारा पीटा और फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसकी लाश को बैग में बंद कर दिया. ये घटना 13 जुलाई की रात की है. हत्या करने के बाद रोशनी और उदित घर बंद कर लखनऊ के ही एक होटल में चले गए. वहां दोनों ने शराब पी और रात भर पार्टी की.

    रोशनी को डर था कि बेटी उसके नाजायज संबंधों का भंडाफोड़ कर सकती है. वो अपने पिता शाहरुख के साथ रहने की जिद किया करती थी. लिहाजा रोशनी ने उदित संग मिल कर उसे मार डाला, लेकिन वो इतनी बेखौफ थी कि बेटी की जान लेने के बाद ब्वॉयफ्रैंड संग पार्टी करती रहे. रोशनी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसकी बेटी को उसके पति ने ही मारा है. लेकिन पुलिस की जांच में ये बात झूठ निकली. 

    रोशनी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 5 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. प्यार में पागल रोशनी बेटी के शरीर पर पैर रखकर चढ़ गई. उसके बाद उसे बेड के बॉक्स में रखकर बंद कर दिया. बदबू आने पर शव को बाहर निकालकर AC के सामने रख दिया. जब उसे लगा कि घर में रहना ठीक नहीं है तो ताला लगा कर उदित संग लखनऊ के ही एक होटल चली गई.

    डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रोशनी और उसका लिव इन पार्टनर शाहरुख के घर पर ही रहते थे. बच्ची की मां के तहरीर पर बच्ची के पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया था. तफ्तीश में रोशनी और उसके लिव इन पार्टनर के बयानों में विरोधाभास दिखा. रोशनी और उदित के साथ बच्ची रहना नहीं चाहती थी. बच्ची पिता के साथ रहना चाहती थी. वहीं रोशनी शाहरुख को फंसाकर उसके घर को भी हड़पना चाहती थी.

    रोशनी की ससुराल वालों से भी पहले से अनबन थी. वो पहले भी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा चुकी है. इसी को देखते हुए रोशनी ने 13 जुलाई को बच्ची की हत्या कर अपने पति शाहरुख को फंसाने का प्लान बनाया. बच्ची की हत्या करने से पहले उसे पीटा भी गया. रोशनी ने बच्ची के पेट पर लात रखा और उदित ने बच्ची का मुंह बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों सुबह तड़के उठकर घर का ताला बंद करके लखनऊ में घूमते रहे और एक दो जगह पर शराब भी पी. इसके बाद दोनों एक होटल में ठहरे और फिर पूरी कहानी बनाकर रोशनी ने शाहरुख पर बच्ची की हत्या का इल्जाम मढ़ दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…

    September 18, 2026

    “रिहाई के बदले लाखों की फिरौती “… जानिए विदेश में नौकरी के नाम पर पंजाब के युवाओं को बंधक बनाने वाला ‘खान बाबा’ कौन?

    September 16, 2026

    जयपुर सेंट्रल पार्क से CA का अपहरण, मर्सिडीज पलटने पर बची जान

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.