Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»महावतार नरसिम्हा सिर्फ फिल्म नहीं, संस्कृति की वापसी की शुरुआत है: अश्विन कुमार
    मनोरंजन

    महावतार नरसिम्हा सिर्फ फिल्म नहीं, संस्कृति की वापसी की शुरुआत है: अश्विन कुमार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । अपनी आने वाली ग्रैंड माइथोलॉजिकल फिल्म “महावतार नरसिम्हा” को लेकर डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि यह फिल्म सिर्फ एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि भारतीय दर्शन, शास्त्रों और आत्मबोध की वापसी का माध्यम है।

    हमारे भगवान ही असली हीरो हैं: अश्विन कुमार
    अश्विन कुमार ने कहा, “जब भारत गुलाम हुआ, तब से हमारे मन भी गुलामी में चले गए। आज की पीढ़ी को अपनी संस्कृति, अपने धर्म और दर्शन से जोड़ना वक्त की ज़रूरत है।” उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में शास्त्र, धर्मग्रंथ और भारतीय सोच को पर्याप्त स्थान नहीं मिलता, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से कटती जा रही है।

    उन्होंने कहा कि हमारे भगवान ही असली हीरो हैं। जब उनकी कहानियां युवाओं के मन में उतरती हैं, तो गर्व, स्पष्ट सोच और आंतरिक शांति जैसे मूल्य अपने आप पैदा होते हैं।

    महावतार यूनिवर्स: 10 फिल्मों की माइथोलॉजिकल फ्रेंचाइज़ी
    होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स के संयुक्त बैनर तले शुरू हो रहा ‘महावतार यूनिवर्स’ भारतीय माइथोलॉजी की सबसे भव्य फिल्म श्रृंखला मानी जा रही है। इसकी शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से। इसके बाद आएंगी महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। हर फिल्म भगवान विष्णु के दस अवतारों की गाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य विजुअल्स के साथ प्रस्तुत करेगी।

    25 जुलाई को रिलीज़ होगी ‘महावतार नरसिम्हा’
    अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ को शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3D और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ होगी। इसे 5K विजुअल रेंडरिंग, मोशन कैप्चर और एआई-बेस्ड एनिमेशन जैसी अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है।

    सिर्फ फिल्म नहीं, सांस्कृतिक आंदोलन की शुरुआत
    कुमार मानते हैं कि यह परियोजना सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण है। वे कहते हैं, “अगर बच्चों को सही तरीके से भारतीय दर्शन और धर्म की शिक्षा दी जाए, तो उनमें स्वाभाविक रूप से आत्मगौरव पैदा होगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…

    May 13, 2026

    1980 के चर्चित कचहरी गोलीकांड में भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत चार लोगों को उम्रकैद की सजा

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.