Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…
    • पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन
    • चांदी की कीमतों में 5000 रूपए की गिरावट, सोना भी 1850 रूपए टूटी, जानिए आपके शहर के रेट
    • BJP सरकार से बात-चित होने से पहले CJP की दो टूक, कहा-‘पहले इस्तीफा, फिर वार्ता’
    • दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…
    • छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया वापस…
    • नकली 500 के नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने दबोचा…
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पीएम जनमन आवास के कार्यो को 30 सितम्बर तक करें पूर्ण : सीईओ
    छत्तीसगढ़

    पीएम जनमन आवास के कार्यो को 30 सितम्बर तक करें पूर्ण : सीईओ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के कार्यो में प्रगति लाने जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग नवीन भगत ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यो की जानकारी ली। 

    उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के लिए योजना अंतर्गत बनाये जा रहे आवास कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवास की मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने पीएम जनमन के तहत निर्माणाधीन आवास कार्यो को प्राथमिकता में लेते हुए 30 सितम्बर तक पूर्ण करे। साथ ही कार्यों की पूर्णता की निगरानी के लिए निरंतर मॉनिटरिंग भी करें। साथ ही आवास पूर्णता की ऑनलाईन एन्ट्री एवं जीओ टैगिंग सुनिश्चित करते हुए अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने ग्रामीणों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक आयुक्त ने आवास निर्माण में आने वाली दिक्कतों, समस्याओं की भी जानकारी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों से ली। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं सरपंचों से समन्वय कर आने वाली दिक्कतों को दूर कर आवास निर्माण के कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में जनपद सीईओ गरियाबंद के.सी. नागेश, एसडीओ आर.ई.एस, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, उप अभियंता सहित सरपंच सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…

    July 24, 2026

    छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया वापस…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.