महाराष्ट्र। पुणे जिले के बारामती में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मौके से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें काम के दबाव का हवाला दिया गया है। बारामती पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 वर्षीय शिवशंकर मित्रा ने गुरुवार देर रात बैंक परिसर में फांसी लगा ली।
उन्होंने बताया कि शिवशंकर मित्रा 11 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों और कार्यभार का हवाला देते हुए बैंक के मुख्य प्रबंधक पद से इस्तीफा देने के बाद नोटिस अवधि पूरी कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘बैंकिंग समय खत्म होने के बाद मित्रा ने सभी कर्मचारियों को यह कहते हुए जाने को कहा कि वह शाखा बंद कर देंगे। चौकीदार रात करीब 9:30 बजे चला गया। मित्रा ने पहले एक सहकर्मी से रस्सी लाने को कहा था। रात करीब 10 बजे उन्होंने इसी रस्सी से फांसी लगा ली। यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।’
काम के दबाव को कारण बताया
अधिकारी ने आगे कहा, ‘जब मित्रा घर नहीं लौटे और न ही उन्होंने किसी कॉल का जवाब दिया, तो उनकी पत्नी आधी रात के आसपास बैंक पहुंचीं। उन्होंने लाइट जलती हुई पाईं। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। जब शाखा खोली गई तो मित्रा छत से लटके हुए पाए गए। घटनास्थल से बरामद एक नोट में मित्रा ने काम के दबाव को अपने इस कदम का कारण बताया है।’
नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया है। ऐसा प्रतीत होता है कि उनका इलाज भी चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Trending
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
- कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
- Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
- तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
- अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
- शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
- बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
- रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी

