Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जिम पर लगाया ताला, लाइसेंस किया रद्द, बॉडी बनाने के लिए जिम मालिक दे रहा था स्टेरॉयड
    BREKING NEWS

    जिम पर लगाया ताला, लाइसेंस किया रद्द, बॉडी बनाने के लिए जिम मालिक दे रहा था स्टेरॉयड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आदिलाबाद:

    तेलंगाना के एक जिम में छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कई सारी अवैध नशीली दवाइयां मिली हैं. जिसके बाद अधिकारियों ने जिम पर ताला लगा दिया. साथ ही जिम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया. आदिलाबाद अधिकारियों ने छापेमारी में अवैध नशीली दवाओं और स्टेरॉयड गतिविधियों का खुलासा होने के बाद जिम का लाइसेंस भी रद्द कर दिया. जिम के मालिक शेख आदिल के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है. ये मामला आदिलाबाद शहर के विनायक चौक इलाके में स्थित लायन फिटनेस जिम का है.

    आदिलाबाद के डीएसपी एल. जीवन रेड्डी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल व्यवसायों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिला एसपी अखिल महाजन (आईपीएस) ने ऐसी अनियमितताओं पर कार्रवाई के आदेश दिए थे.

    36 स्टेरॉयड टैबलेट ज़ब्त

    इस हफ़्ते की शुरुआत में की गई छापेमारी में लायन फिटनेस जिम परिसर से 20 मिली एएमपी इंजेक्शन की एक बोतल, तीन नशीली दवाओं के इंजेक्शन और 36 स्टेरॉयड टैबलेट ज़ब्त किए गए. प्रबंधक और आरोपी शेख आदिल पर अवैध रूप से नशीली दवाओं का सेवन करने और जिम जाने वालों को स्टेरॉयड उपलब्ध कराने का आरोप है.

    उसके खिलाफ 1 टाउन पुलिस स्टेशन में धारा 334/25, धारा 125 बीएनएस और 27 (बी) (ii) डीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीएसपी ने कहा कि सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और बीमारी का कारण बनने वाली स्टेरॉयड गोलियां उपलब्ध कराने सहित ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

    छापे के बाद, राजस्व संभागीय अधिकारी (आरडीओ) को जिम सील करने की सिफ़ारिश की गई. आरडीओ की अनुमति से, पुलिस, राजस्व और नगर पालिका विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में लायन फिटनेस जिम को आधिकारिक तौर पर सील कर दिया. नगर पालिका ने जिम का ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की भी पुष्टि की.

    डीएसपी एल. जीवन रेड्डी ने जनता से सतर्क रहने और जिम संचालकों द्वारा दी जाने वाली किसी भी बिना डॉक्टरी सलाह वाली गोली या इंजेक्शन का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.