Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में हंगामा, दो नन और एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज
    BREKING NEWS

    दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में हंगामा, दो नन और एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बजरंग दल ने दो नन और एक युवक पर नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में जीआरपी थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कुछ लड़कियों के संदिग्ध रूप से घूमने की सूचना मिली। पूछताछ में पता चला कि दो नन और एक युवक इन लड़कियों को आगरा ले जा रहे थे। कार्यकर्ताओं को मानव तस्करी और धर्मांतरण का शक होने पर उन्होंने तीनों लड़कियों, दो नन और एक युवक को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने पहुंचाया।

    इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं। ज्योति शर्मा ने आरोप लगाया कि नन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ले जा रही थीं, लेकिन यह मामला मानव तस्करी और धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.