Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»नन्हे बच्चे को सीधे गाय के थन से दूध पिलाता दिखा शख्स, डॉक्टर से जान लें कितना खतरनाक है ऐसा करना
    लाइफस्टाइल

    नन्हे बच्चे को सीधे गाय के थन से दूध पिलाता दिखा शख्स, डॉक्टर से जान लें कितना खतरनाक है ऐसा करना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने नन्हे बच्चे को सीधे गाय के थन से दूध पिलाता नजर आ रहा है. ये वीडियो देखकर लोग हैरान हैं. वहीं, कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या बच्चे को इतनी कम उम्र में गाय-भैंस का दूध पिलाया जा सकता है? या इस तरह सीधे गाय के थन से कच्चा दूध पिलाना बच्चे के लिए कितना सेफ है? आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट्स की राय-

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

    मामले को लेकर NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान सर्वोदय हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अर्चना यादव ने बताया, नवजात शिशु के लिए गाय का दूध बिल्कुल सेफ नहीं है. इससे बच्चे को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जैसे-खराब पाचन 

    गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन और फैट को नवजात बच्चे की पाचन प्रणाली आसानी से नहीं पचा पाती है, इससे बच्चे का पेट खराब हो सकता है.एलर्जी का खतरा 

    जल्दी गाय का दूध देने से बच्चे को दूध से एलर्जी हो सकती है.पोषक तत्वों की कमी 

    गाय के दूध में नवजात के लिए जरूरी आयरन, विटामिन C और अन्य जरूरी पोषक तत्व नहीं होते हैं. इससे बच्चे में कुपोषण या खून की कमी हो सकती है.

    थन से दूध पिलाना कितना खतरनाक?

    इसे लेकर फेमस पीडियाट्रिशियन पुनीत आनंद ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में बच्चों के डॉक्टर बताते हैं, ‘सीधे थन से दूध पिलाना बच्चे के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है. ऐसे दूध में E. coli, Salmonella, Brucella और TB के कीटाणु (Mycobacterium) हो सकते हैं, जो जानलेवा इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं.

    इससे अलग डॉक्टर बताते हैं, ‘कभी भी बच्चे को कच्चा, बिना उबाला हुआ दूध न दें. ये भी उसके लिए खतरनाक हो सकता है. इससे अलग हमेशा दूध को अच्छी तरह उबालें और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें.’बच्चे को कब दिया जा सकता है गाय-भैंस का दूध?

    डॉक्टर अर्चना यादव बताती हैं, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के मुताबिक, ‘जन्म से 6 महीने तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना चाहिए. अगर मां का दूध उपलब्ध नहीं है तो डॉक्टर की सलाह से फॉर्मूला मिल्क देना बेहतर विकल्प है. गाय का दूध तब ही दिया जाना चाहिए जब बच्चा कम से कम 12 महीने (1 साल) का हो जाए. तब उसकी पाचन शक्ति विकसित हो जाती है. हालांकि, 1 साल का होने पर भी गाय-भैंस का दूध देने से डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.’

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फ़ूड न्यूज़ : अब 10 मिनट में घर पर बनाएं कैफे स्टाइल ‘कोल्ड कॉफी’, बिना मिक्सी के मिलेगी थिक और क्रीमी झाग!

    July 31, 2026

    चेहरे पर ग्लो चाहिए तो सिर्फ क्रीम नहीं, ये 7 ब्यूटी ड्रिंक्स भी करें डाइट में शामिल

    July 27, 2026

    फ़ूड न्यूज़: कड़ाही का झंझट खत्म! अब प्रेशर कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल ‘पंजाबी कढ़ी-पकौड़ा’

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.