Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»चेहरे पर दाग-धब्बे हैं और पिंपल्स हटाने हैं तो इन पत्तों से बना लें फेस पैक
    लाइफस्टाइल

    चेहरे पर दाग-धब्बे हैं और पिंपल्स हटाने हैं तो इन पत्तों से बना लें फेस पैक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेहरे पर फोड़े-फुंसियों से बहुत से लोग परेशान रहते हैं. ये दाने चेहरे से जल्दी जाने का नाम नहीं लेते और अगर इन्हें फोड़ा जाए तो चेहरे पर निशान पड़ जाते हैं. इन दाग-धब्बों (Dark Spots) से चेहरे का निखार खोया-खोया सा नजर आने लगता है. ऐसे में इन फोड़े-फुंसियों से छुटकारा पाने के लिए और चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए योग गुरू के बताए इस फेस पैक को लगाकर देख सकते हैं. इंस्टाग्राम पर योग गुरू दीपक शर्मा ने इस नुस्खे को शेयर किया है. योग गुरू ने बताया कि पिंपल्स को दूर करने के लिए किस तरह फेस पैक बनाते हैं.

    पिंपल्स के लिए फेस पैक

    इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम, एलोवेरा जैल और टमाटर को मिलाकर पीस लें. इस पेस्ट में एक चम्मच बेसन और एक चम्मच शहद मिला लें, बस तैयार है आपका फेस पैक. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है

    .ये फेस पैक भी दिखाएंगे असर

    • शहद और दालचीनी का फेस पैक भी चेहरे को निखारने के लिए फायदेमंद होता है. 2 चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.
    • हल्दी और दही का फेस पैक भी पिंपल्स को दूर करता है. 2 चम्मच दही में एक चम्मच हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं. इस फेस पैक को 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. हफ्ते में एक बार यह फेस पैक लगाया जा सकता है.
    • ग्रीन टी और शहद (Honey) को मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इस फेस को बनाने के लिए ग्रीन टी के अंदरूनी हिस्से को पकाएं और फिर उसे ठंडा कर लें. इसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मिनटों में महक उठता है पूरा घर,नींबू के छिलके और तेजपत्ते का हैक…

    July 22, 2026

    फ़ूड न्यूज़: सोशल मीडिया पर छाया ‘आलू के बरूले’ का क्रेज, चाय के साथ लोग उठा रहे हैं इस क्रिस्पी स्नैक का लुत्फ!

    July 14, 2026

    चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप

    June 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.