Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारत को लगा तीसरा झटका, शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट
    BREKING NEWS

    भारत को लगा तीसरा झटका, शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लंदन के केनिंग्टन ओवल में हो रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के पांचवें मुकाबले के पहले दिन शुभमन गिल के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. गिल 21 रन बनाकर रन आउट हुए. इससे पहले बारिश के चलते दूसरे सेशन की शुरुआत में देरी हुई. बारिश के कारण लंच का ऐलान जल्दी कर दिया गया था. लंच पर भारत ने 23 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए थे. बता दें, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जायसवाल और राहुल के विकेट सिर्फ 38 के स्कोर पर गंवा दिए. जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका लगा जो 2 के निजी स्कोर पर एटिकसन का शिकार बने. उनके बाद राहुल 14 के स्कोर पर वोक्स का शिकार बने.

    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में हो रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के पांचवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम चार बदलावों के साथ उतरी हैं. बुमराह, पंत, अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर ने प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप और करुण नायर के लिए जगह बनाई है. इंग्लैंड ने बुधवार को ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था. भारतीय टीम अभी सीरीज में 1-2 से पीछे है और उसकी कोशिश इस निर्णायक मुकाबले को जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ करने पर होगी. जबकि इंग्लैंड 3-1 से सीरीज अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगा. 

    ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

    भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

    इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टोंग

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन पर हुई पैसों की बारिश, हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, वाहनों पर भी गिरे बड़े-बड़े पत्थर, Main नेशनल हाईवे बंद

    July 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक के तबादले, देखें सूची

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.