Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​जनजातीय गरिमा उत्सव,सारंगढ़ में जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला आयोजित
    • कैसे काम करता है इंस्टाग्राम का वायरल इंस्टैंट्स फीचर?
    • हिंदू धर्म में नौतपा का विशेष महत्व, कल से आरंभ, इन चीजों से रहें दूर
    • 10वें राउंड के बाद पांडा को मिले 64 हजार से ज्यादा वोट, टीएमसी के किले में भाजपा की सेंध
    • 220 पैसेंजर को लेकर उड़ा हवाई जहाज, बीच आसमान पायलट को आया हार्ट अटैक, यूं बची यात्रियों की जान!
    • दृश्यम 3’ के आगे नहीं टिक पाया कोई, ‘करुप्पू’ का ऐसा रहा हाल
    • माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बढ़ती गर्मी में खराब हो सकते हैं आपके फेफड़े…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»धारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी
    BREKING NEWS

    धारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलाईगढ़ । थाना क्षेत्र के धारासिव गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पनखत्ती तालाब में एक अज्ञात भ्रूण तैरता हुआ मिला। इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिलाईगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब में मिला भ्रूण पूरी तरह विकसित था, उसके आंख, कान, हाथ-पैर पूरी तरह बन चुके थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई महीने का इंसानी भ्रूण हो सकता है। इस अमानवीय कृत्य को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने इसे “मानवता को शर्मसार करने वाला” और “घृणित अपराध” बताते हुए तत्काल जांच की मांग की है।

    पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज और संभावित संदेहियों की जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि भ्रूण को किसने और क्यों तालाब में फेंका।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि समाज की गिरती सोच का दुखद उदाहरण भी है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले पर कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की अपराधियों ने ले ली जान

    May 23, 2026

    लेह में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे जवान, क्रैश के बाद मेजर जनरल ने ली सेल्फी…

    May 23, 2026

    जालौर में दिनदहाड़े युवक पर सरियों से हमला, वाहन चढ़ाने की कोशिश

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.