Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सर्दी-जुकाम से हो गया है बुरा हाल? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इस नुस्खे से तुरंत खुलेगी बंद नाक
    खानपान-सेहत

    सर्दी-जुकाम से हो गया है बुरा हाल? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इस नुस्खे से तुरंत खुलेगी बंद नाक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     सर्दी-जुकाम, बंद नाक या गले में खराश जैसी समस्याएं बेहद आम होती हैं. खासकर मौसम में जरा भी बदलाव होने पर व्यक्ति इन परेशानियों से घिर जाता है. अब, इस कंडीशन में तुरंत आराम पाने के लिए ज्यादातर लोग दवाइयों की तरफ भागते हैं, लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे आसान और असरदार उपाय हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत दे सकते हैं. आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो ऐसे ही घरेलू उपाय बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

    क्या हैं ये तरीके?

    अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की गई एक पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, नाक बंद होने या जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याओं से तुरंत राहत पाने के लिए आप पानी में कुछ खास चीजें मिलाकर भाप (steam) ले सकते हैं.  केवल इतना करने से ही आपको अपनी सेहत में तुरंत सुधार देखने को मिल सकता है.सर्दी या वायरल की शुरुआत में ऐसे लें भाप

    न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर आपको सर्दी की वजह से जुकाम हुआ है या है, तो आप अजवाइन की भाप ले सकते हैं. इसके लिए आपको 1 चम्मच अजवाइन, 1 तेज पत्ता और एक चुटकी काली मिर्च की जरूरत होगी.

    कैसे लें भाप?

    • इन तीनों चीजों को पानी में डालकर तब तक उबालें, जब तक पानी अच्छे से खौल न जाए और उसमें से न भाप निकलने लगे. ऐसा होने पर गैस बंद कर दें. 
    • तैयार पानी को किसी बड़े बर्तन में भरकर रखें. 
    • अपने सिर पर तौलिया रखकर 5–7 मिनट तक गहराई से भाप लें.

    कैसे मिलेगा फायदा?

    श्वेता शाह बताती हैं, अजवाइन और काली मिर्च की तीखी भाप नाक के बंद रास्तों को खोलती है और सांस लेना आसान बनाती है. वहीं, तेज पत्ता वायरस से लड़ने में मदद करता है. ये नुस्खा खासतौर पर शुरुआती सर्दी या वायरल के वक्त बेहद असरदार है.सर्दी, खांसी, बंद नाक और छाती में जकड़न 

    वहीं, अगर आपको सर्दी, खांसी, बंद नाक या छाती में जकड़न जैसी परेशानी हो, तो इस कंडीशन में आप तुलसी-अजवाइन स्टीम ले सकते हैं. इसके लिए आपको 7-8 तुलसी के पत्ते, 1 चम्मच अजवाइन, एक चुटकी सेंधा नमक और 2-3 बूंद यूकेलिप्टस ऑयल की जरूरत होगी.कैसे लें भाप?

    • इन सभी चीजों को भी पानी में डालकर अच्छे से उबालें. 
    • सिर को तौलिए से ढककर लगभग 5-8 मिनट तक भाप लें.

    कैसे मिलेगा फायदा?

    आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, तुलसी और अजवाइन दोनों ही कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं. यूकेलिप्टस ऑयल अगर मिलाएं तो और भी तेज असर दिखता है. इससे छाती और साइनस दोनों साफ होते हैं और बंद नाक खुलती है.इन बातों का रखें ध्यान

    • भाप लेते समय आंखें हमेशा बंद रखें.
    • पानी से चेहरे को उचित दूरी पर रखें. 
    • दिन में 1–2 बार भाप लेना पर्याप्त है.
    • इन सब से अलग छोटे बच्चों को भाप देते समय सावधानी बरतें.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.