Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»न्यूड कर मारता था, एक्स गर्लफ्रेंड से अय्याशी…मर्चेंट नेवी अफसर पति की ‘दरिंदगी’ बता पत्नी ने दी जान
    BREKING NEWS

    न्यूड कर मारता था, एक्स गर्लफ्रेंड से अय्याशी…मर्चेंट नेवी अफसर पति की ‘दरिंदगी’ बता पत्नी ने दी जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पॉश अपार्टमेंट में मर्चेंट नेवी अफसर अनुराग सिंह की पत्नी मधु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के  मामले में कई खुलासे हुए हैं. मधु का शव उनके फ्लैट में फंदे से लटका मिला है. परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुए अनुराग पर दहेज उत्पीड़न, हत्या और सबूत मिटाने का आरोप लगाया है.  पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

    साइको की तरह बर्ताव करता था अनुराग: मधु की बहन का आरोप

    मधु की बड़ी बहन प्रिया ने बताया कि अनुराग का व्यवहार हिंसक और असामान्य था। “वो छोटी-छोटी बातों पर मधु को पीटता था, यहां तक कि प्लेट इधर-उधर रखने पर भी वो पिटाई करता था. वो जबरन शराब पिलाने की कोशिश करता था और मधु को उसके दोस्तों और परिवार से पूरी तरह काट दिया था. 

    शादी के 15 दिन बाद ही शुरू हुई थी हिंसा

    मधु और अनुराग की शादी इसी साल 25 फरवरी को हुई थी. लेकिन शादी के महज 15 दिन बाद ही मधु पर हिंसा शुरू हो गई. 10 मार्च को हुई मारपीट के बाद मधु मायके लौट आई थी और रोते हुए अपनी बहन को सब कुछ बताया था. 

    मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था अनुराग

    परिजनों के अनुसार, शादी मेट्रोमोनियल साइट के जरिए तय हुई थी. शादी के समय अनुराग ने 15 लाख रुपये नकद और अन्य महंगे सामान की मांग की थी. मधु के पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया, लेकिन अनुराग की मांगें खत्म नहीं हुईं. मधु को लगातार ताने दिए जाते थे.

    वारदात की रात झगड़ते हुए लौटे थे दोनों

    सोसाइटी के गार्ड के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे दोनों झगड़ते हुए फ्लैट में लौटे थे. अक्सर दोनों के बीच सार्वजनिक जगहों पर भी बहस होती थी. 

    घटना की सूचना देने में की गई देरी

    अनुराग ने पुलिस को घटना की सूचना रात 12 बजे दी, लेकिन मधु के परिवार को इसकी जानकारी करीब 5 घंटे बाद मिली. अनुराग ने पहले गार्ड को बताया कि मधु ने आत्महत्या कर ली है और फिर खुद ही शव को फंदे से उतारा.

    मेड को पहले ही आने से मना किया गया था

    मधु के घरवालों ने बताया कि घटना से पहले अनुराग ने मेड को मैसेज कर अगले दिन न आने को कहा था. जबकि उसी रात करीब 10:30 बजे उसने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया था, जो संदेह को और गहरा करता है. 

    एक्स गर्लफ्रेंड से बढ़ रही थी नजदीकियां

    मधु ने अपनी बहन को बताया था कि अनुराग अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से होटल में मिला था. जब मधु ने इस पर सवाल उठाया तो अनुराग ने उल्टा उस पर ही शक करने का आरोप लगाया. मधु ने अनुराग की चैट्स पढ़कर सबूत के तौर पर अपने परिवार को भेजी थीं.

    पूरी तरह से काट दी थी सोशल लाइफ

    मधु के परिवार का कहना है कि शादी से पहले मधु एक सोशल और खुशमिजाज लड़की थी, लेकिन शादी के बाद उसकी जिंदगी बदल गई। अनुराग ने उसकी सोशल लाइफ खत्म कर दी थी और किसी से बात करने पर भी झगड़ता था. 

    थाने में सिगरेट मांगता रहा आरोपी

    पुलिस पूछताछ में अनुराग ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन आत्महत्या के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बता सका.  थाने में वह लगातार सिगरेट की मांग करता रहा, पूछताछ के दौरान उसके रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?

    July 22, 2026

    दिल दहला देने वाला मामला:पोते के लिए 21 दिन की पोती का कत्ल दादी ने गला घोंटकर की हत्या…

    July 22, 2026

    राहुल-प्रियंका, PM आवास के पास धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.