Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड
    • छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग
    • आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    • सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन
    • थलपति विजय की चुनावी जीत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, पेरंबूर चुनाव मामले में नया नोटिस जारी
    • अन्ना हजारे CJP के प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»OMG 2 के 2 साल: यामी गौतम का किरदार आज भी है यादगार
    मनोरंजन

    OMG 2 के 2 साल: यामी गौतम का किरदार आज भी है यादगार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । स्क्रीन पर यामी गौतम में हमेशा कुछ खास रहा है, जैसे उनकी अदाओं में सादगी, आंखों में सच्चाई और उनके अभिनय में एक मजबूत भरोसा। लेकिन पिछले कुछ सालों में कुछ अलग ही हुआ है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, जिसमें उन्होंने तेज़ और समझदार इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया, यामी ने एक नया सफर शुरू किया। ए थर्सडे में उन्होंने एक स्कूल टीचर का रोल किया, जिसकी सोच और फैसलों ने दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखा, और OMG 2 में एक जिद्दी वकील के रूप में उनका अभिनय अब कई लोग यामी का 2.0 वर्ज़न कह रहे हैं।

    आज OMG 2 को रिलीज़ हुए 2 साल हो गए हैं, और इसी के साथ ये देखना जरूरी है कि यामी के करियर के इस दूसरे दौर में कैसे उन्होंने नए-नए चैलेंज लिए, अलग-अलग तरह के रोल किए और अपने काम को खुद चुनने में एक खास पहचान बनाई। यामी अब सिर्फ यादगार एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस नहीं रहीं, बल्कि अपने सफर को सोच-समझकर तय करने वाली एक क्रिएटिव ताकत बन गई हैं। जिस इंडस्ट्री में अक्सर एक्टर्स को एक ही तरह के रोल में बांध दिया जाता है, वहां उन्होंने अपनी कहानी खुद लिखी है। कभी गहरे थ्रिलर, तो कभी सामाजिक मुद्दों पर आधारित ड्रामा, और कभी किरदार पर केंद्रित कहानियां चुनकर।

    OMG 2 के बारे में बात करते हुए यामी ने कहा था, “इस फिल्म में एक बहुत ही जरूरी और संवेदनशील मुद्दा उठाया गया है, खासकर बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा हुआ। इस पूरे विषय को एक कोर्टरूम ड्रामा के रूप में बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें कॉमेडी भी है और भरपूर मनोरंजन भी, और मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूं।”

    यामी सिर्फ कहानी में फिट नहीं होतीं, बल्कि उसे और बेहतर बना देती हैं। उनके चुनाव बताते हैं कि वो सिर्फ शोहरत के पीछे नहीं हैं, बल्कि लंबे समय तक टिकने, गहराई लाने और असर छोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुपरस्टार प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

    July 21, 2026

    शहनाज गिल संग अफेयर की चर्चाओं के बीच राघव जुयाल का बयान ‘जान चली जाए फिर भी उसकी रक्षा करूंगा’…

    July 21, 2026

    ‘रामायण’  के स्पेशल इवेंट में  पहुंचे  कुमार विश्वास-बाबा रामदेव ने मंच पर लगाए चार चांद, रणबीर कपूर ने लिया आशीर्वाद, पहली बार साथ दिखे ‘राम’-‘सीता’

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.