दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट और बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर पदस्थ पूजा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। 10 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पूजा ने अपनी अद्वितीय गति और स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और देश के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी गौरव बढ़ाया। इस सफलता पर महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री तरुण प्रकाश ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
पूजा इससे पहले भी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप और ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं तथा लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी श्रेष्ठता साबित कर रही हैं। उनकी इस जीत पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, खेल संघ के पदाधिकारी और साथी खिलाड़ियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending
- 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल पुराने मानसून का इतिहास सुरक्षित…
- केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
- रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
- परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
- दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
- पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…

