Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»कब है हेरंब संकष्टी चतुर्थी, जानें गणपति की किस पूजा से दूर होंगे दु:ख और पूरी होंगी मनोकामनाएं
    धर्म आस्था

    कब है हेरंब संकष्टी चतुर्थी, जानें गणपति की किस पूजा से दूर होंगे दु:ख और पूरी होंगी मनोकामनाएं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में मनाई जाने वाली चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए अत्यंत ही शुभ मानी जाती है, लेकिन जब यह चतुर्थी तिथि भाद्रपद मास में पड़ती है तो यह अत्यंत ही शुभ हेरंब संकष्टी चतुर्थी के नाम से जानी जाती है. ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी की पूजा और व्रत के लिए अत्यंत ही फलदायी मानी जाने वाली हेरंब संकष्टी चतुर्थी जब मंगलवार के दिन पड़ती है तो अंगारकी चतुर्थी भी कहलाती है. आइए हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानते हैं.

    हेरंब संष्टकी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 

    पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी 12 अगस्त 2025 को प्रात:काल 08:40 से प्रारंभ होकर 13 अगस्त 2025 को प्रात:काल 06:35 बजे तक रहेगी. ऐसे में चंद्रोदय के अनुसार यह पर्व 12 अगस्त 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा. इस दिन चंद्रमा शाम को 08:59 बजे उदय होगा. गौरतलब है कि हेरंब संकष्टी चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की पूजा के साथ चंद्र देवता का दर्शन और पूजन भी शुभ माना गया है.

    Latest and Breaking News on NDTV

    हेरंब संकष्टी चतुर्थी पूजा की विधि 

    भगवान हेरंब के लिए व्रत करने वाले साधक को इस दिन स्नान-ध्यान करके तन-मन से पवित्र हो जाना चाहिए. इसके बाद भगवान श्री गणेश की ईशान कोण में विधि-विधान से पूजा एवं उनके प्रिय चीजों जैसे मोतीचूर का लड्डू, मोदक, नारियल, गन्ना आदि का भोग लगाना चाहिए. चतुर्थी की पूजा में दूर्वा अवश्य अर्पित करें. विधि-विधान से पूजा करने के बाद साधक को गणपति की चालीसा, मंत्र, गणेश अष्टकं, आदि का पाठ करना चाहिए. इस दिन शाम के समय चंद्र देवता के दर्शन और उन्हें अर्घ्य जरूर अर्पित करें. 

    हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा का मंत्र

    हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी देवी या देवता के लिए व्रत या पूजा के दौरान जपे जाने वाले मंत्र का बहुत ज्यादा महत्व होता है. मान्यता है कि मंत्र जप से आराध्य देवता शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपनी कृपा शीघ्र ही बरसाते हैं. ऐसे में हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को इस दिन भगवान हेरंब का मंत्र ‘ॐ हेरम्बाय नमः’ या फिर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जप करना चाहिए.

    हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत का धार्मिक महत्व 

    हिंदू मान्यता के अनुसार हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत विघ्नहर्ता और सुखकर्ता भगवान श्री गणेश जी के हेरंब स्वरूप की पूजा के लिए समर्पित है, जो मूषक की सवारी करने के बजाय शेर की सवारी करते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य के उदय होने से लेकर शाम को चंद्रोदय तक रखा जाने वाला यह व्रत अत्यंत ही पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि गणपति इस व्रत को करने वाले साधक पर अपनी पूरी कृपा बरसाते हुए उसके सारे दु:ख हर लेते हैं.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    नीम करौली बाबा ने परम शिष्या सिद्धि मां कहा था- ‘मां, जहां भी तू रहेगी, वहीं मंगल होगा’

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.