Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सीना ठोक दिया भरोसा … पीएम मोदी की देश के युवाओं से सबसे बड़ी अपील
    BREKING NEWS

    सीना ठोक दिया भरोसा … पीएम मोदी की देश के युवाओं से सबसे बड़ी अपील

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तमाम जरूरी मुद्दों का जिक्र किया. उन्होंने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं को भी सीना ठोककर भरोसा दिया और बड़ी अपील की. पीएम ने युवाओं से इनोवेशन को लेकर बात कही और कहा कि आप हमें आइडिया दीजिए, साथ ही पीएम ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की तरफ जोर दिया. 

    पीएम की युवाओं से अपील

    पीएम मोदी ने देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, आइए इनोवेटिव आइडिया लेकर आएं. अपने आइडिया को मरने मत देना दोस्तों. आज का आपका आइडिया हो सकता है आने वाली पीढ़ी का भविष्य बना दें. मैं आपके साथ खड़ा हूं. मैं आपके लिए काम करने तैयार हूं. मैं आपका साथी बनकर काम करने को तैयार हूं. पीएम मोदी ने कहा कि विश्व में भारत का लोहा मनवाना है. 

    ये बड़े सपने देखने का अवसर है

    पीएम मोदी ने कहा कि ये आगे बढ़ने का अवसर है, बड़े सपने देखने का अवसर है, संकल्प के लिए समर्पित होने का अवसर है. जब सरकार आपके साथ है और मैं आपके साथ हूं, तब हम नया इतिहास बना सकते हैं. पीएम ने कहा कि जो युवा मैन्युफैक्चरिंग के बारे में सोचते हैं, वो आगे आइए. जो युवा सरकार के नियमों में बदलाव चाहते हैं, वो मुझे बताइए. 2047 दूर नहीं है, एक-एक पल की कीमत है और हम एक भी पल गंवाना नहीं चाहते हैं. 

    आत्मनिर्भर भारत की बात

    अमेरिका से ट्रेड को लेकर मिल रही धमकियों के बीच अब भारत का फोकस मेड इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर है. इसे लेकर पीएम मोदी ने बड़ी अपील करते हुए कहा, गुलामी ने हमें निर्भर बना दिया, औरों पर हमारी निर्भरता बढ़ती रही. हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद कोटि कोटि जनों का पेट भरना बड़ी चुनौती थी. लेकिन यही वे किसान हैं, जिन्होंने खून पसीना एक कर देश के अनाज के भंडार भर दिया. देश को आत्मनिर्भर बना दिया. एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्मान की सबसे बड़ी कसौटी, आज भी इसकी आत्मनिर्भरता है. मेरे प्यारे देशवासियों विकसित भारत का आधार भी आत्मनिर्भर भारत है. जो दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहता है, उसकी आजादी पर उतना ही बड़ा प्रश्नचिह्न लग जाता है. 

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर होने के लिए हर पल जागरूक रहने की जरूरी है. आत्मनिर्भरता का नाता सिर्फ आयात और निर्यात, रुपया, पैसा, पाउंड डॉलर तक नहीं है, इतना सीमित अर्थ उसका नहीं है. आत्मनिर्भरता का नाता हमारे सामर्थ्य से जुड़ा है. जब आत्मनिर्भरता खत्म होने लगती है, तो सामर्थ्य भी क्षीण होने लगता है. इसलिए हमारे सामर्थ्य को बचाए और बनाए रखने लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय

    May 10, 2026

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.