Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दोस्त की हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार…  सिर्फ इस छोटी सी बात को लेकर हुआ था विवाद
    क्राइम

    दोस्त की हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार…  सिर्फ इस छोटी सी बात को लेकर हुआ था विवाद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रतनपुर में गुमशुदा नाबालिग की हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया है. मोबाइल गेम खेलने की नीयत से आरोपी युवक फोन छीनना चाहता था, जिसका विरोध करने पर उसने अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक का शव बंद स्कूल के कमरे से बरामद किया, और  टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी को पकड़कर कार्रवाई कर रही है.

    पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ने 1 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग भतीजा चिन्मय सूर्यवंशी 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे घर से बिना बताए मोबाइल लेकर कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा. रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई. जांच के दौरान 15 दिन बाद बच्चे का शव ग्राम भरारी के एक बंद पड़े स्कूल के कमरे में मिला.

    पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी की नजर मृतक के मोबाइल पर थी. संदेही को पकड़ा गया और कड़ाई से पूछताछ में उसने कबूल किया कि गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने से उसने दोस्त से मोबाइल छीनने की योजना बनाई और विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

    31 जुलाई की शाम चिन्मय अचानक घर से लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. तब से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को सुराग मिला. अंततः गुरुवार को गांव के ही सालों से बंद पड़े प्राथमिक स्कूल संकुल भवन में चिन्मय का शव मिला.

    दरअसल, मृतक चिन्मय और आरोपी छत्रपाल दोनों को मोबाइल गेम की लत थी. छत्रपाल का मोबाइल उसके परिजनों ने छीन लिया था. चिन्मय अक्सर अपने मोबाइल पर गेम खेला करता था. इसी वजह से आरोपी ने उससे मोबाइल मांगा, लेकिन चिन्मय ने इनकार कर दिया. इस पर छत्रपाल ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत

    July 18, 2026

    बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर का खुलासा:भूमि विवाद में दंपती की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश,72 घंटे में दो सगे भाई गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    तेज रफ्तार ट्रक चालक ने  मोटरसाइकिल सवार युवक को मार दी जोरदार टक्कर, मौत

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.