Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल्ली में इंसानियत शर्मसार ! चरित्र पर सवाल उठाने के बाद बेटे ने ही लूट ली मां की इज्जत, पिता से बोला- तलाक दे दो ; मां-बेटी की शिकायत पर दरिंदा बेटा गिरफ्तार
    क्राइम

    दिल्ली में इंसानियत शर्मसार ! चरित्र पर सवाल उठाने के बाद बेटे ने ही लूट ली मां की इज्जत, पिता से बोला- तलाक दे दो ; मां-बेटी की शिकायत पर दरिंदा बेटा गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कहते है भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मां-बाप को बच्चे की हिफाजत के लिए धरती पर भेजा। मां और बच्चे का रिश्ता ही एक ऐसा रिश्ता है जिसकी पवित्रता इस कलयुग में भी बरकरार है. लेकिन देश की राजधानी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर किसी का भी इंसानियत पर से विशवास उठ जायेगा. दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक 39 वर्षीय एक शख्स पर अपनी ही मां के साथ रेप का आरोप लगा है. यह घटना तब हुई जब महिला अपने पति और बेटी के साथ सऊदी अरब की तीर्थयात्रा करके लौटी थीं. मां की शिकायत पर दरिंदे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    यात्रा के दौरान ही शुरू हुआ विवाद

    महिला ने पुलिस को बताया कि वह 25 जुलाई को अपने पति (72 वर्ष) और बेटी के साथ सऊदी अरब तीर्थयात्रा के लिए गई थीं. इस दौरान उनका बेटा बार-बार पिता को फोन करके मां पर चरित्रहीनता का आरोप लगाता रहा. वह पिता पर दबाव डाल रहा था कि तुरंत दिल्ली लौटकर मां से तलाक ले लें.

    लौटने के बाद हमले की कोशिश

    परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौटा. उसी दिन बेटे ने मां के साथ मारपीट की और अगले दिन फिर से हमला करने की कोशिश की. महिला डर के कारण कुछ दिन के लिए अपनी बड़ी बेटी के ससुराल में जाकर रहने लगीं, लेकिन हालात सुधरे नहीं.

    11 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे जब महिला घर लौटीं तो बेटा उनसे अकेले में बात करने पर अड़ा रहा. फिर उसने कमरे को अंदर से बंद कर दिया और चाकू व कैंची से धमकाया. इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपनी मां का रेप किया.

    दूसरी बार घटना के बाद टूटी चुप्पी

    महिला ने पुलिस को बताया कि डर और शर्म के कारण उन्होंने यह बात तुरंत किसी को नहीं बताई. वह अपनी बेटी के साथ ही कमरे में सोने लगीं. लेकिन 14 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे बेटे ने फिर वही घिनौना काम किया. इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और सीधे पुलिस थाने पहुंच गईं.

    दिल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ग्रेजुएट है लेकिन फिलहाल बेरोजगार है. वहीं पीड़िता अशिक्षित गृहिणी हैं और उनके पति सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत

    July 18, 2026

    बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर का खुलासा:भूमि विवाद में दंपती की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश,72 घंटे में दो सगे भाई गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    तेज रफ्तार ट्रक चालक ने  मोटरसाइकिल सवार युवक को मार दी जोरदार टक्कर, मौत

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.