Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिल्ली से किडनैप मासूम को 18 घंटे में राजस्थान से बरामद किया
    BREKING NEWS

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिल्ली से किडनैप मासूम को 18 घंटे में राजस्थान से बरामद किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से अगवा किए गए तीन महीने के मासूम को पुलिस ने सिर्फ 18 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के खेतड़ी से गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने बच्चे को इसलिए किडनैप किया क्योंकि उसके एक रिश्तेदार के यहां बेटा नहीं था और उसने आरोपी से लड़का लाने को कहा था।

    ट्रेन में रची गई साजिश

    मामला 19 अगस्त का है। शिकायत के अनुसार चेन्नई की रहने वाली एक महिला अपने रिश्तेदार से मिलने दिल्ली आ रही थी। ट्रेन में उसकी मुलाकात आरोपी जितेंद्र कुमार से हुई। आरोपी ने दो घंटे तक बातचीत कर महिला का विश्वास जीता। दिल्ली पहुंचने के बाद वह महिला को कपड़े की दुकान पर ले गया और 150 रुपये देकर बच्चे के लिए कपड़े खरीदने को कहा। इसी बहाने वह नवजात को लेकर फरार हो गया।

    100 CCTV कैमरे खंगाले, AI से मिली मदद

    मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की। करीब 100 CCTV फुटेज खंगाले गए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से आरोपी की पहचान की गई। उसकी लोकेशन राजस्थान के खेत्री में मिली। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोच लिया और बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया।

    रिश्तेदार के कहने पर की थी वारदात

    पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने उससे लड़का लाने के लिए कहा था, क्योंकि उनके यहां बेटा नहीं था। लालच में आकर उसने किडनैपिंग की योजना बनाई और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

    July 16, 2026

    राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

    July 16, 2026

    नरेंद्र मोदी पीएम बने मगर भगवान जगन्नाथ को नहीं भूले, हर साल पूरा करते हैं फर्ज

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.