Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 12 मई को तेलुगु हनुमान जयंती? सही तिथि और पूजा विधि 
    • खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»कान में दर्द और खुजली को न करें अनदेखा, जानिए फंगल ईयर इंफेक्शन के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
    खानपान-सेहत

    कान में दर्द और खुजली को न करें अनदेखा, जानिए फंगल ईयर इंफेक्शन के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है, और इन्हीं में से एक है फंगल ईयर इंफेक्शन, जिसे मेडिकल भाषा में ओटोमायकोसिस कहा जाता है. यह कान का एक प्रकार का फंगल संक्रमण है जो आमतौर पर नमी और गंदगी के कारण होता है. इस मौसम में वातावरण में नमी अधिक होती है, जिससे फंगस तेजी से पनपता है और यह हमारे कानों को प्रभावित कर सकता है. आइए जानते हैं इससे बचने के उपाय.

    फंगल ईयर इंफेक्शन के कारण

    • अत्यधिक नमी: लगातार बारिश और आद्र्रता के कारण कान सूख नहीं पाते, जिससे फंगस विकसित हो सकता है.
    • गंदा पानी: बारिश का पानी या गंदा पानी कान में चले जाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.
    • कॉटन बड्स का अधिक प्रयोग: कान साफ करने के लिए कॉटन बड्स का बार-बार इस्तेमाल करने से स्किन डैमेज हो सकती है और संक्रमण हो सकता है.
    • कम इम्युनिटी: कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग इस संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं.

    लक्षण

    1. कान में खुजली या जलन
    2. दर्द या असहजता
    3. कान से बदबूदार या सफेद/पीला डिस्चार्ज
    4. सुनने में परेशानी (हल्की बहरेपन जैसी स्थिति)
    5. कान में भारीपन महसूस होना

    अगर नजरअंदाज किया जाए तो क्या हो सकता है?

    1. संक्रमण गहराई तक पहुंच सकता है
    2. स्थायी सुनने की क्षमता पर असर
    3. संक्रमण आसपास की त्वचा में फैल सकता है

    बचाव के उपाय

    • कान को सूखा रखें – भीगने के बाद तुरंत साफ सूती कपड़े से कान सुखाएं.
    • गंदे पानी से बचें – बारिश में भीगने से या गंदे पानी में खेलने से परहेज करें.
    • स्विमिंग के दौरान सतर्कता – कान में वाटरप्रूफ प्लग लगाएं.
    • कॉटन बड्स का कम इस्तेमाल – अंदर तक सफाई न करें, सिर्फ बाहरी हिस्सा साफ करें.
    • नमी से बचाव – कान में नमी महसूस होने पर एंटीफंगल ड्रॉप्स का उपयोग डॉक्टर की सलाह से करें.

    उपचार 

    1. फंगल ईयर इंफेक्शन का इलाज आमतौर पर एंटीफंगल ईयर ड्रॉप्स और क्रीम से किया जाता है.
    2. कुछ मामलों में डॉक्टर कान की सफाई भी करते हैं.
    3. घरेलू उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.