Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»फैटी लिवर का काल हैं ये आसान एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानें…
    खानपान-सेहत

    फैटी लिवर का काल हैं ये आसान एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानें…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Which Exercise Is Best For Fatty Liver Patients: फैटी लिवर से जुड़ी समस्या आजकल काफी आम हो गई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि सही तरह की फिजिकल एक्टिविटी इसमें बड़ा फर्क ला सकती हैं. लिवर केवल खाना पचाने या खून साफ करने का काम नहीं करता, बल्कि यह शरीर के बाकी हिस्सों से मिलने वाले संकेतों के अनुसार खुद को लगातार ढालता रहता है. इसमें मांसपेशियों की भूमिका बेहद अहम होती है. जब मांसपेशियां नियमित रूप से सक्रिय रहती हैं, तो वे ऐसे तत्व छोड़ती हैं जो लिवर में जमा चर्बी को कम करने और सूजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. लेकिन जैसे ही फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, यह सहयोग भी घट जाता है और लिवर पर दबाव बढ़ने लगता है. 

    हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. Cyriac Abby Philips, जिन्हें “TheLiverDoc” के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में इस संबंध को विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज लिवर को अलग-अलग संकेत भेजती हैं और इनका असर यूके क्लीनिकल स्टडीज में भी साबित हो चुका है. उनका साफ कहना है कि हम रोजाना अपने शरीर का इस्तेमाल कैसे करते हैं, उसी पर लिवर की सेहत काफी हद तक निर्भर करती है.

     रोजाना मूवमेंट फायदेमंद 

    मांसपेशियां केवल ताकत या दिखावे के लिए नहीं होतीं, बल्कि ये शरीर का मेटाबॉलिक इंजन हैं. इनके सक्रिय रहने से इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है और लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ती है. यही वजह है कि एक ही वजन के दो लोगों में से ज्यादा एक्टिव व्यक्ति का लिवर ज्यादा स्वस्थ होता है. यूके में हुई एक बड़ी स्टडी भी यही बताती है कि जितनी ज्यादा रोजाना मूवमेंट होगी, फैटी लिवर का खतरा उतना ही कम होगा.

    चलना सबसे असरदार

    चलना सबसे आसान और असरदार तरीका है। हफ्ते में लगभग 150 मिनट तेज चलने से लिवर में जमा चर्बी करीब एक-तिहाई तक कम हो सकती है. यहां तक कि रोज 1000 कदम बढ़ाने से भी जोखिम में करीब 12 प्रतिशत की कमी आती है. इसके अलावा मध्यम गति वाली एक्सरसाइज जैसे जॉगिंग, साइक्लिंग या स्विमिंग भी काफी फायदेमंद हैं, जिनमें आप बात तो कर सकते हैं लेकिन गाना नहीं गा सकते.

    हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग

    अगर समय कम है, तो हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग यानी HIIT अच्छा विकल्प है. करीब 12 हफ्तों में यह लिवर फैट को 37 प्रतिशत तक घटा सकती है. वहीं स्प्रिंट इंटरवल ट्रेनिंग जैसे छोटे लेकिन तेज वर्कआउट भी 6 हफ्तों में अच्छा असर दिखाते हैं.

    योग

    योग भी इसमें सहायक हो सकता है, खासकर नियमित रूप से किए जाने वाले अभ्यास जैसे सूर्य नमस्कार. इससे इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है और डायबिटीज के मरीजों में लिवर फैट कम करने में मदद मिल सकती है.

    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग 

    सबसे बड़ा बदलाव स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आता है। वजन उठाना या बॉडीवेट एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और इससे लिवर की सेहत सीधे बेहतर होती है, चाहे वजन कम हो या न हो. यहां तक कि सिरोसिस जैसी गंभीर स्थिति में भी यह मसल लॉस को रोकने में मदद करती है.

    अलग-अलग एक्सरसाइज का संतुलन 

    आखिरकार सबसे अच्छा तरीका है अलग-अलग एक्सरसाइज का संतुलन बनाना. कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का कॉम्बिनेशन दिल, मांसपेशियों और लिवर तीनों के लिए फायदेमंद होता है. योग, पिलाटेस या ताई ची जैसी गतिविधियां भी मदद करती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो भारी एक्सरसाइज नहीं कर सकते.

     ताई ची और क्यूगोंग  एक्टिविटी

    जिन लोगों के लिए दौड़ना या भारी वजन उठाना मुश्किल है, उनके लिए भी विकल्प मौजूद हैं. पिलाटेस शरीर की चर्बी कम करने और लिवर से जुड़े संकेतों को सुधारने में मदद करता है. ताई ची और क्यूगोंग जैसी धीमी और संतुलित गतिविधियां शरीर के संतुलन, मांसपेशियों की ताकत और शुगर कंट्रोल को बेहतर बनाती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए

    November 7, 2026

    बादाम समझकर न खा लें ये बीज; उल्टी-दस्त करा सकता है रतनजोत, जानिए बालों और स्किन के लिए इसके फायदे

    November 4, 2026

    रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.