Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पालतू कुत्ते ने भौंका, तो टांगी से हमला कर मालिक को उतारा मौत के घाट, दो नाबालिग सहित एक आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    पालतू कुत्ते ने भौंका, तो टांगी से हमला कर मालिक को उतारा मौत के घाट, दो नाबालिग सहित एक आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। कुत्ते के मालिक और राह चलते तीन लोगों के बीच शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए दो लोगों ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे कुत्ते के मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से ही पुराना विवाद था। यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

    यह है पूरा मामला

    रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा में आने वाले तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट पंचायत के दांदरी गांव के फिटिंगपारा में बीती रात साढ़े 8 बजे के आसपास धारदार टांगी मारकर युवक सुजीत खलखो (25 साल) की जघन्य हत्या की वारदात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजन के यहां खाना खाने फिटिंगपारा पहुंचा था। इस दौरान तीन युवक अचानक वहां पहुंचे और उन्होंने सुजीत पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके चाचा सुरेश मिंज को भी गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि कुत्ता घुमाने के दौरान हुए गाली-गलौज के बाद आरोपियों का सुजीत खलखो के साथ पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद ही आरोपियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।

    दो नाबालिग के साथ एक अन्य गिरफ्तार

    टांगी मारकर हत्या करने की इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की जांच में जुट गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो नाबालिग समेत एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    क्या कहते पुलिस अधीक्षक

    कुत्ते घुमाने के दौरान भौंकने से शुरू होने वाले इस विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हत्या की घटना के मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल का कहना है कि आरोपियों का मृतक ओर उसके परिवार से पुराना विवाद भी हुआ था जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…

    May 13, 2026

    Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…

    May 13, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.